Happy Birthday Rajinikanth : सूरज तब तक नहीं उठता, जब तक रजनीकांत उसे गुडमार्निंग न कह दें...पढ़ें रजनी के टॉप जोक

Happy Birthday Rajinikanth रजनीकांत ने अपनी केजी1 की पढ़ाई 7 अलग-अलग जगहों से की थी.. आज वो सारी जगहें आईआईटी के नाम से जानी जाती हैं।

By Vineet SharanEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 05:23 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 07:51 AM (IST)
Happy Birthday Rajinikanth : सूरज तब तक नहीं उठता, जब तक रजनीकांत उसे गुडमार्निंग न कह दें...पढ़ें रजनी के टॉप जोक
Happy Birthday Rajinikanth : सूरज तब तक नहीं उठता, जब तक रजनीकांत उसे गुडमार्निंग न कह दें...पढ़ें रजनी के टॉप जोक

नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday Rajinikanth : 12 दिसंबर को रजनीकांत अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। रजनीकांत की अपने फैंस के बीच भगवान जैसी इमेज है, शायद इसलिए रजनीकांत पर बने चुटकुलों में उन्हें सुपरमैन के बाप की तरह पेश किया जाता है। आइए थलाइवा के जन्मदिन के मौके पर रजनीकांत पर बने टॉप जोक के मजे लेते हैं। 

1. रजनीकांत ने अपनी केजी1 की पढ़ाई 7 अलग-अलग जगहों से की थी। आज वो सारी जगहें आईआईटी के नाम से जानी जाती हैं।

2. जब रजनीकांत गुस्से में सूरज को घूरते हैं, सूरज चांद के पीछे छुप जाता है। इस अद्भुत घटना को सूर्य ग्रहण के नाम से जाना जाता है।

3. रजनीकांत के भारत में रहने पर सरकार उन्हें हर साल टैक्स पे करती है।

4. रजनीकांत अपने घर में मैडम तुसाद का स्टेच्यू रखते हैं।

5. एक दिन रजनीकांत उठे और सोचा कि उन्हें कम से कम अपनी नॉलेज का एक परसेंट हिस्सा तो दुनिया के साथ शेयर करना ही चाहिए। और इसी के बाद गूगल का जन्म हुआ।

6. रजनीकांत को आज एक गोली लग गई। कल बेचारी बुलेट का फ्युनरल है।

7. रजनीकांत डेड सी को मार चुके हैं।

8. सोचिए क्या होता अगर रजनीकांत 150 साल पहले पैदा हुए होते तो..?? ब्रिटिश लोगों को आजादी की लड़ाई लड़नी पड़ती।

9. यहां तक की गजनी भी रजनी को याद रखता है।

10. सिर्फ रजनीकांत ही एक मिस्ड कॉल का भी जवाब दे सकते हैं।

11. रजनीकांत को बचपन में चिकेन पॉक्स नाम की बीमारी ने अपनी चपेट में लिया था। आज ये बीमारी दुनिया से गायब हो चुकी है।

12. सूरज तब तक नहीं उगता जब तक रजनीकांत उसे आकर ‘गुड मॉर्निंग’ नहीं कह देते।

13. रजनीकांत ने एक बार एक चेक पर साइन किया, रिजल्ट ये रहा कि बैंक बाउंस हो गया।

14.रजनीकांत जानते हैं, क्या है विक्टोरिया सीक्रेट?

15.रजनीकांत पांच भाषा में सीटी मार सकते हैं।

16.न्यूटन पर जो सेब गिरा था। दरअसल उसे रजनीकांत ने फेंका था।

17. रजनीकांत ने एक दिन स्कूल से छुट्टी मारी थी। अब उस दिन को संडे कहते हैं। 

Loading…

chat bot
आपका साथी