Happy Birthday MS Dhoni: जब सुशांत सिंह के निधन पर धोनी के फैन ने दी थी अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद धोनी के एक फैन ने एक्टर को एक वीडियो के जरिए श्रद्धांजलि दी थी। इस वीडियो को देखकर आपकी आंखे भी नम हो जाएंगी।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 12:13 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 01:04 PM (IST)
Happy Birthday MS Dhoni: जब सुशांत सिंह के निधन पर धोनी के फैन ने दी थी अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि, देखें वीडियो
Happy Birthday MS Dhoni: जब सुशांत सिंह के निधन पर धोनी के फैन ने दी थी अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

नई दिल्ली, जेएनएन। फेमस इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है। एमएस धोनी का जन्म 7 जुलाई, 1981 में रांची में हुआ था। धोनी इंडियन टीम के बेस्ट कैप्टन की लिस्ट में गिने जाते हैं। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन के खास मोके पर दिवंगत एक्टर सुशांत​ सिंह राजपूत को भी याद किया जा रहा है। वजह धोनी की रियल लाइफ को सुशांत ने पर्दे पर बाखूबी निभाया था। सुशांत ने महेंद्र सिंह धोनी पर बनी बायोपिक 'एम० एस० धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में उनके किरादार को निभाया था। सुशां​त सिंह के निधन के बाद उनके फैंस ने उन्हें याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी थी। उसी दौरान सुशांत के फैन ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया ​था, जिसे देखकर हर आंखे नम हो गई थीं।

A heart warming tribute to Sushant by our superfan!♥️😢

#ForeverInOurHearts @msdhoni pic.twitter.com/aU1eAIqsLL

— MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) June 24, 2020

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद धोनी के एक फैन ने एक्टर को एक वीडियो के जरिए श्रद्धांजलि दी थी। इस वीडियो को देखकर आपकी आंखे भी नम हो जाएंगी। यह वीडियो ऐसा था कि जिसे देखकर दुख तो हो रहा था लेकिन उस कलाकार के प्रति गर्व भी महसूस हो रहा था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आप भी देखें ये वीडियो... 

आपको बात दें कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार 14 जून, 2020 अपने मुंबई वाले फ्लैट में फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया था। ऐसा माना जा रहा है कि सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका ​इलाज चल रहा था। 

सुशांत सिंह राजपूत के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2013 में फिल्म 'काय पो छे!' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में सुशांत के अभिनय की जमकर तारीफ की हुई। 'काय पो छे!' के बाद उन्होंने 'शुद्ध देसी रोमांस', 'पीके', 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'केदारनाथ' और 'छिछोरे' जैसी बड़ी फिल्में की थीं। वहीं उनकी आखरी फिल्म 'दिल बेचारा' इसी महीने 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। कल यानी 6 जुलाई को इस 'दिल बेचारा' का ट्रेलर रिलीज हुई है। रिलीज होते ही ट्रेलर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

chat bot
आपका साथी