Kumar Gaurav Birthday: चॉकलेटी लुक वाले कुमार पहली ही फिल्म से हुए थे हिट, आज पहचानना है मुश्किल

कुमार गौरव सुपरस्टार राजेंद्र कुमार के बेटे है। क्या आज जानते हैं कि कुमार गौरव का बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त से एक खास रिश्ता है।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 08:36 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 08:37 AM (IST)
Kumar Gaurav Birthday: चॉकलेटी लुक वाले कुमार पहली ही फिल्म से हुए थे हिट, आज पहचानना है मुश्किल
Kumar Gaurav Birthday: चॉकलेटी लुक वाले कुमार पहली ही फिल्म से हुए थे हिट, आज पहचानना है मुश्किल

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में अपनी पहली ही फिल्म से ​लड़कियों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर कुमार गौरव का आज जन्मदिन है। कुमार गौरव का जन्म 11 जुलाई, 1960 में लखनऊ में हुआ था। 80 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती के सभी का दिल जीतने वाले एक्टर कुमार ने बहुत जल्द इंडस्ट्री को अलविदा क​ह दिया था। वह एक चॉकलेटी और रोमांटिक एक्टर के तौर पर उभरे थे। कुमार आज अपना 60वां जन्मदिन अपने परिवार और फैंस के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। कुमार गौरव सुपरस्टार राजेंद्र कुमार के बेटे है। क्या आज जानते हैं कि कुमार गौरव का बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त से एक खास रिश्ता है। इस खास मौके पर हम आपको कुमार की लाइफ से जुड़ी खास बाते आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं...

कुमार गौरव ने साल 1981 आई फिल्म 'लव स्टोरी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई थी। पहली ही फिल्म से उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया था। इस फिल्म को उनके पिता राजेंद्र कुमार ने ही प्रोड्यूस किया था। यहीं नहीं इस फिल्म में उन्होंने काम भी किया था।  

कुमार गौरव ने अपने फिल्मी करियर में करीब 50 फिल्में भी नहीं और उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कर दिया था। उन्होंने 'लव स्टोरी' के अलावा फिल्म 'नाम' से भी काफी सुर्खियों में आए। इस फिल्म में कुमार के साथ उनके खास दोस्त यानी संजय दत्त ने भी काम किया था। इसके बाद कुमार गौरव 'तेरी कसम', 'लवर्स', 'हम हैं लाजवाब', 'आज', 'गुंज', 'फूल', 'गैंग', 'कांटे', 'माई डैडी स्ट्रांगेस्ट' जैसी कई फिल्में की लेकिन ये फिल्में अपना कमाल नहीं दिखा सकीं। इसके बाद ही कुमार गौरव ने फिल्मी दुनिया से अलविदा करने का फैसला कर लिया। उनका सिक्का फिल्म इंडस्ट्री में भेल ही नहीं जम सका लेकिन वह आज एक बड़े बिजनेसमैन हैं। 

आपको बता दें कुमार गौरव संजय दत्त के बेस्ट फ्रेंड होने के साथ ही उनके जीजा भी हैं। जी हां, कुमार गौरव ने संजय दत्त की बहन नम्रता दत्त से शादी ​की है। कुमार और नम्रता दत्त की दो बेटियां साची कुमार और सिया कुमार हैं।

chat bot
आपका साथी