Happy Birthday: इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद एक्ट्रेस बनीं कृति सेनन, जानें उनके बारे में ये बातें

बॉलीवुड की खूबसूरत और मशहूर अदाकारा कृति सेनन अपना जन्मदिन 27 जुलाई का मनाती हैं। उन्होंने अभी तक बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। साथ ही कृति सेनन ने कई हिट फिल्में भी दी हैं।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 04:41 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 07:43 AM (IST)
Happy Birthday: इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद एक्ट्रेस बनीं कृति सेनन, जानें उनके बारे में ये बातें
बॉलीवुड की खूबसूरत और मशहूर अदाकारा कृति सेनन, तस्वीर- Instagram: kritisanon

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की खूबसूरत और मशहूर अदाकारा कृति सेनन अपना जन्मदिन 27 जुलाई का मनाती हैं। उन्होंने अभी तक बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। साथ ही कृति सेनन ने कई हिट फिल्में भी दी हैं। फिल्मी परिवार से संबंध न रखने के बावजूद कृति सेनन आज के समय में बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं।

कृति सेनन का जन्म 27 जुलाई को 1990 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता राहुल सनोन सी.ए हैं और उनकी मां गीत सनोन दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। दिल्ली में रहने वाली कृति सेनन ने नोएडा के एक कॉलेज से बी.टेक किया हुआ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साउथ सिनेमा की फिल्मों से की थी। कृति सेनन पहली बार पर्दे पर सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नजर आई थीं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Kriti (@kritisanon)

उनकी पहली फिल्म तेलुगु की साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'नेनोक्काडाइन' थी। इस फिल्म के लिए कृति सेनन को क्रिटिक्स से काफी तारीफ भी मिली। 'नेनोक्काडाइन' साल 2014 में आई थी। इसके बाद कृति सेनन ने बॉलीवुड की ओर रुख करने का फैसला किया है। उनकी बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म 'हीरोपंती' थी। यह फिल्म भी साल 2014 में आई थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में थे।

फिल्म 'हीरोपंती का निर्देशन शब्बीर खान ने किया था। यह टाइगर श्रॉफ की डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म के बाद टाइगर श्रॉफ के साथ-साथ कृति सेनन को भी फेम मिलना शुरू हुआ। इसके बाद से कृति सेनन लगातार बड़े-बड़े एक्टर्स के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। उन्होंने दिलवाले में शाहरुख खान और वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर किया। इसके अलावा बरेली की बर्फी में आयुष्मान खुराना, लुका छिपी में कार्तिक आर्यन, हाउसफुल में अक्षय कुमार और पानीपत में अर्जुन कपूर के साथ स्क्रीन शेयर किया है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Kriti (@kritisanon)

बात करें कृति सेनन की आने वाली फिल्म की तो वह जल्द फिल्म मिमी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में कृति बतौर कलाकार अपने आपको नया चैलेंज दे रही है। वह फिल्म में सरोगेट मदर का किरदार निभा रही हैं। फिल्म को साल 2020 के मध्य में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन कोविड-19 की वजह से अब फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म रिलीज किया जाना है।  

chat bot
आपका साथी