KL Rahul के जन्मदिन पर रूमर्ड गर्लफ्रेंड आथिया शेट्टी ने दिलचस्प अंदाज में दी बधाई, देखें तस्वीरें

आथिया शेट्टी ने भी केएल राहुल को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने केएल राहुल के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। वहीं आथिया के पिता और अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी केएल राहुल को जन्मदिन की बधाई दी है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 03:24 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 03:24 PM (IST)
KL Rahul के जन्मदिन पर रूमर्ड गर्लफ्रेंड आथिया शेट्टी ने दिलचस्प अंदाज में दी बधाई, देखें तस्वीरें
केएल राहुल और आथिया शेट्टी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

नई दिल्ली। जेएनएन। क्रिकेटर केएल राहुल का आज जन्मदिन है। उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार उनके फैंस और प्रशंसक जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी ने भी केएल राहुल को जन्मदिन की बधाई दी है।

उन्होंने केएल राहुल के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। केएल राहुल और आथिया शेट्टी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। उनके अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती हैं। वह कई बार एक साथ स्पॉट भी किए जाते हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार नहीं किया है। इसके बावजूद दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ मस्ती और चैटिंग करते नजर आते हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

क्रिकेटर केएल राहुल के जन्मदिन पर बधाई देते हुए आथिया शेट्टी ने उनके साथ एक मिरर सेल्फी शेयर की है। साथ ही उन्होंने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे केएल राहुल। मैं आपके लिए आभारी हूं।' आथिया शेट्टी के अलावा उनके भाई अहान शेट्टी ने भी केएल राहुल को बधाई देते हुए एक फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे केएल राहुल।' अहान शेट्टी जल्द कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

एक बार सुनील शेट्टी ने भी केएल राहुल की जमकर सराहना की थी उन्होंने कहा था कल राहुल एक दिलचस्प खिलाड़ी है वाह बहुत ही प्रतिभाशाली है वह एक बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं। इन दिनों वाह एकदिवसीय मैचों में विकेट कीपिंग भी कर रहे हैं एक दिन वह परिपक्व हो जाएंगे और देश के बहुत काम आएंगे।

केएल राहुल और आथिया शेट्टी का रिश्ता दिन-ब-दिन मजबूत होता जा रहा है। दोनों कई मौके पर एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए भी नजर आते हैं। आथिया शेट्टी फिल्म अभिनेत्री है।उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है। इसके अलावा और कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी है।

chat bot
आपका साथी