Kartik Aaryan Birthday: 10वीं क्लास में पहली बार कार्तिक आर्यन ने किया था किसी को डेट, तब लगता था इस बात से डर

कार्तिक आर्यन ने अपनी शुरुआती पढ़ाई ग्वालियर से की थी। इसके बाद इंजीनियरिंग करने के लिए वह मुंबई चले गए। डी वाई पाटिल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में पढ़ाई करते हुए कार्तिक आर्यन ने कुछ समय तक मॉडलिंग की। इसके बाद उनकी मुलाकात कास्टिंग डायरेक्टर राहुल गुरूमीत सिंह से हुई थी।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 03:02 PM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 07:20 AM (IST)
Kartik Aaryan Birthday: 10वीं क्लास में पहली बार कार्तिक आर्यन ने किया था किसी को डेट, तब लगता था इस बात से डर
मशहूर और गुड लुकिंग अभिनेता कार्तिक आर्यन- तस्वीर : Instagram: kartikaaryan

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के मशहूर और गुड लुकिंग अभिनेता कार्तिक आर्यन का जन्मदिन 22 नवंबर को होता है। कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के उभरते हुए कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है। कार्तिक आर्यन अब तक कई हिट फिल्में दे चुके हैं। उनका जन्म 22 नवंबर, 1990 मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुआ था।

कार्तिक आर्यन ने अपनी शुरुआती पढ़ाई ग्वालियर से की थी। इसके बाद इंजीनियरिंग करने के लिए वह मुंबई चले गए। डी वाई पाटिल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में पढ़ाई करते हुए कार्तिक आर्यन ने कुछ समय तक मॉडलिंग की। इसके बाद उनकी मुलाकात कास्टिंग डायरेक्टर राहुल गुरूमीत सिंह से हुई थी। राहुल गुरूमीत सिंह ने अभिनेता को फिल्म निर्माता कुमार मंगत पाठक और निर्देशक लव रंजन से मिलवाया।

इसके बाद लव रंजन ने कार्तिक आर्यन को अपनी फिल्म प्यार का पंचनामा में लेने का फैसला किया। इस फिल्म को साइन करने के बाद अभिनेता ने अपने परिवार को बताया कि वह एक्टिंग करना चाहते हैं। कार्तिक आर्यन जब अपनी इंजीनियरिंग के तीसरे साल में थे तो उनकी फिल्म प्यार का पंचनामा (2011) रिलीज हुई। उनकी यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। दर्शकों ने कार्तिक आर्यन के अभिनय को भी खूब पसंद किया था। फिल्म में उनका चार मिनट का मोनोलॉग आज भी मशहूर है।

प्यार का पंचनामा के बाद कार्तिक आर्यन ने आकाश वाणी और कांची फिल्म में काम किया। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। इसके बाद कार्तिक आर्यन फिल्म प्यार का पंचनामा 2 में नजर आए। डेब्यू फिल्म की तरह उनकी यह फिल्म भी दर्शकों के दिलों को जीतने में कामयाब रही। कार्तिक आर्यन को बॉलीवुड में असली पहचान लव रंजन की फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी से मिली।

उनकी यह फिल्म साल 2018 में आई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा पैसे कमाए। हाल ही में कार्तिक आर्यन फिल्म धमाका में नजर आए हैं जिसो दर्शकों को खूब पसंद कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन की निजी जिंदगी की बात करें तो उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। वहीं कार्तिक आर्यन अपने बारे में भी खास खुलासे करते रहते हैं। उनकी पहली बार गर्लफ्रेंड 16 साल की उम्र में थी जब वह 10वीं क्लास में थे।

यह खुलासा खुद कार्तिक आर्यन ने द कपिल शर्मा शो में किया था। वह अपनी फिल्म लव आज कल का प्रोमोशन करने के लिए आए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर खुलासा किया कि 10वीं क्लास में उनकी करीबी दोस्त थी, जिनसे वह वेलेंटाइन डे वाले दिन रेस्टोरेंट में मिलते थे, लेकिन उस समय उन्हें घर वालों का काफी डर सताता था कि कहीं कोई देख न ले। फिलहाल कार्तिक आर्यन किसको डेट कर रहे हैं इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है।  

chat bot
आपका साथी