Happy Birthday Janhvi Kapoor: जब तीन साल पहले 'स्पेशल बर्थडे विश' पर जाह्नवी कपूर ने कहा था 'I Love You', यूजर्स देने लगे थे बधाई

Happy Birthday Janhvi Kapoor इन दिनों जाह्नवी कपूर अपनी आने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म रुही को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस मूवी में जाह्नवी के अलावा एक्टर राजकुमार राव और वरुण शर्मा लीड रोल में हैं। इस वक्त रुही की पूरी टीम फिल्म के प्रमोशन में जुटी है।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 10:17 AM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 12:35 PM (IST)
Happy Birthday Janhvi Kapoor: जब तीन साल पहले 'स्पेशल बर्थडे विश' पर जाह्नवी कपूर ने कहा था 'I Love You', यूजर्स देने लगे थे बधाई
Photo Credit - Janhvi Kapoor Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। ​दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर फिल्म इंडस्ट्री की फेमस स्टार ​किड्स में से हैं। जाह्नवी ने बेहद ही कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बनाई है। आज जाह्नवी कपूर का बर्थडे है। उनका  जन्म 6 मार्च, 2021 को हुआ था। आज जाह्नवी अपना 24वां जन्मदिन सेलेब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन को वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाएंगी। जाह्नवी के फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर बधाई दे रहे हैं। जाह्नवी सोशल मीडिया पर साल साल 2018 में उस वक्त चर्चा में आईं थी जब उन्होंने अपने खास दोस्त से 'स्पेशल बर्थडे विश' मिला था। इसके बदले में एक्ट्रेस ने अपने दोस्त को 'आई लव यू' ​कहा था। आइए जानते हैं पूरा मामला.. 

 

तीन साल पहले जाह्नवी कपूर के जन्मदिन पर कुछ ऐसा हुआ था कि सभी उन्हें बर्थडे के अलावा किसी और ही चीज की बधाई देने लगे थे। दरअसल, साल 2018 को जाह्नवी को एक 'स्पेशल बर्थडे विश' मिली थी। उन्हें ये बधाई उनके दोस्त अक्षत रंजन ने दी थी। अक्षत ने जाह्नवी संग अपनी एक तस्वीर शेयर कर एक्ट्रेस को विश किया था। इस फोटो पर अक्षत ने 'हैप्पी बर्थडे' लिखा और एक दिल वाला इमोजी भी बनाई थी। लेकिन जाह्नवी ने इसके जवाब में थैंक्यू या शुक्रिया न कहते हुए ILY यानी आई लव यू लिखा था।

 

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

एक्ट्रेस के ये लिखते ही सोशल मीडिया पर हल्ला मच गया था। हर कोई इस पर कमेंट कर दोनों की जोड़ी को लेकर बात करने लगे थे। कोई कमेंट की उन्हें बधाई दे रहा था, तो कोई उनकी जोड़ी के 'नाइस कपल' और 'गुड जोड़ी' लिख रहा था। आपको बता दें कि अक्षत रंजर 'गैमन इंडिया' के मालिक अभिजीत रंजन के बेटे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं इन दिनों अपनी आने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म 'रुही' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस मूवी में जाह्नवी के अलावा एक्टर राजकुमार राव और वरुण शर्मा लीड रोल में हैं। इस वक्त 'रुही' की पूरी टीम फिल्म के प्रमोशन में जुटी है। इस फिल्म के अलावा जाह्नवी 'दोस्ताना 2' जैसी फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। वहीं फिलहाल जाह्नवी फिल्म 'गुड लक जैरी' की शूटिंग में बिजी हैं।

chat bot
आपका साथी