Happy Birthday Divya Bharti: मौत के वक्त दिव्या भारती के फ्लैट पर मौजूद थे ये लोग, उसी दिन साइन की थी ये खास डील, जानें पूरी कहानी

दिव्या भारती ने साल 1990 में तेलुगु फिल्म बोब्बिली राजा से अभिनय का सफर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने साउथ की कई फिल्मों में काम किया। वहीं उन्होंने फिल्म विश्वात्मा साल 1992 में आई थी से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 08:52 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 12:50 PM (IST)
Happy Birthday Divya Bharti: मौत के वक्त दिव्या भारती के फ्लैट पर मौजूद थे ये लोग, उसी दिन साइन की थी ये खास डील, जानें पूरी कहानी
Happy Birthday Divya Bharti Know About Some Unknown Facts Before Divya Bharti Death Read Full Story Here

नई दिल्ली, जेएनएन। ​बॉलीवुड की राइजिंग स्टार दिवंगत एक्ट्रेस दिव्या भारती ने बहुत की कम वक्त में खुद को फिल्म इंडस्ट्री में साबित किया था। आज दिव्या भारती का जनमदिन है। उनका जन्म​ 25 फरवरी, 1974 में महाराष्ट्र में हुआ था। दिव्या ने अपने छोटे से करियर में कई हिट फिल्में दीं। यही नहीं वह आते ही बॅलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस को बराबर की टक्कर देने लगी थीं। लेकिन अचानक हुए दिव्या की मौत ने सभी को हिला कर रख दिया था। दिव्या ने महज 19 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा क​ह दिया था। उनकी अचानक हुई मौत पर आज भी उनके फैंस को यकीन नहीं है। आज भी दिव्या भारती के फैंस उन्हें भूल नहीं पाए हैं। उनकी चुलबुली और नटखट अदओं को फैंस आज भी बहुत मिस ​करते हैं। दिव्या ने अपने छोटे से फिल्मी सफर में करीब 12 फिल्में की थीं। लेकिन 5 अप्रेल, 1993 को दुनिया से चली गईं। इतने सालों बाद आज भी उनकी मौत गुत्थी बनी हुई है। हम उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कई सारी बातें बताने जा रहे हैं।  

मौत से पहले दिव्या ने साइन की थी ये डील: 

दिव्या भारती ने अपनी मौत के दिन यानी 5 अप्रेल, 1993 को एक डील साइन की थी। वह सिर्फ अपने इस डील को साइन करने के लिए मौत की सुबह चेन्नई से शूटिंग करके वापस लोटी थीं। वहीं अगले दिन उन्हें शूटिंग के लिए हैदराबाद के जाना था। बता दें कि दिव्या मुंबई अपने नए फ्लैट की डील साइन करने के लिए आई थीं।  

मौत के वक्त उनके फ्लैट पर थे ये दो लोग: 

5 अप्रेल, 1993 को दिव्या भारती की मौत उनके फ्लैट की खिड़की से गरने की वजह से हुई थी। उस वक्त दिव्या के साथ फ्लैट में फैशन डिजाइनर नीता लुल्ला और उनके पति श्याम लुल्ला मौजूद थे। नीता और श्याम रात 10 बजे दिव्या भारती के फ्लैट में पहुंचे थे। तीनों ने लिविंग रूम में बैठकर ड्रिंक किया। इन तीनों के अलावा फ्लैट में दिव्या की मेड किचन में काम कर रही थी। जहां नीता और श्याम लिविंग रूम में बैठे थे। वहीं दिव्या थोड़ी देर बाद खिड़की की तरफ चली गई। वह कुछ देर तक खिड़की के पास ही बैठी रहीं थीं। इसके बाद दिव्या जैसे ही मुड़ने लगी उनका बैलेंस बिगड़ गया और अपने 5 मंजिला इमारत से नीचे कंक्रीट के फर्श पर आ गिरी।   

खिड़की पर नहीं थी ​ग्रिल: 

आपको बता दें कि दिव्या भारती जिस खिड़की पर बैठी थीं या जहां से गिरीं थीं उस पर ​ग्रिल नहीं लगी थी। अमूमन जहां पार्किंग एरिया में रोजाना कई गाड़िया खड़ी रहती थीं। दिव्या के गिरने के वक्त वहां पर एक भी गाड़ी पार्किंग में नहीं थी। खबरों की मानें तो जिस वक्त दिव्या  खिड़की से ​नीचे गिरी थीं उनकी सांसें चल रही थी। उनका पूरा शरीर खून से लथपथ था। उन्हें तुरंत मुंबई के कूपर हॉस्पिटल के इमरजेंसी वॉर्ड में रखा गया। हालांकि, कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।  

जानें फिल्मी करियर : 

दिव्या भारती ने साल 1990 में तेलुगु फिल्म 'बोब्बिली राजा' से अभिनय का सफर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने साउथ की कई फिल्मों में काम किया। वहीं उन्होंने फिल्म 'विश्वात्मा' साल 1992 में आई थी से बॉलीवुड डेब्यू किया था। दिव्या भारती ने 'दिल का क्या कसूर', 'शोला और शबनम', 'दीवाना', 'बलवान' और 'दिल ही तो है' सहित कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। 

chat bot
आपका साथी