Happy Birthday Ayan Mukerji: काजोल से है अयान मुखर्जी का ये खास रिश्ता, ये सितारे भी हैं रियल लाइफ में रिश्तेदार

Happy Birthday Ayan Mukerji अयान मुखर्जी के बारे में कम लोग ही जातने हैं कि वो काजोल और रानी मुखर्जी के रिश्तेदार हैं। आज हम उन फेमस सितारों के बारे में जो आपस में रिश्तेदार हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 08:31 AM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 08:32 AM (IST)
Happy Birthday Ayan Mukerji: काजोल से है अयान मुखर्जी का ये खास रिश्ता, ये सितारे भी हैं रियल लाइफ में रिश्तेदार
Happy Birthday Ayan Mukerji: काजोल से है अयान मुखर्जी का ये खास रिश्ता, ये सितारे भी हैं रियल लाइफ में रिश्तेदार

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के जाने माने निर्माता-निर्देशक अयान मुखर्जी ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। आज अयान मुखर्जी का जन्मदिन है। अयान का जन्म 15 अगस्त, 1983 को कोलाकता में हुआ था। अयान ने बेहद ही कम समय में इंडस्ट्री में बतौर निर्देशक बड़ी पहचान बनाई है। अयान एक्टर देब मुखर्जी के बेटे हैं। एक बंगाली परिवार से संबंध रखने वाले अयान मुखर्जी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर सह निर्देशक फिल्म 'स्वदेस' की थी। अयान मुखर्जी के बारे में एक बात कम लोग ही जातने हैं कि वो काजोल और रानी मुखर्जी के करीबी रिश्तेदार हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के उन फेमस सितारों के बारे में जो आपस में रिश्तेदार हैं। यकीन मानिए कई स्टार्स के आपस के रिश्ते जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे। 

काजोल-रानी मुखर्जी-अयान मुखर्जी 

काजलो, रानी मुखर्जी और अयान मुखर्जी करीबी रिश्तेदार हैं। दरअसल, इन तीनों के पिता आपस में कजिन थे। अमूमन लोग काजोल और रानी के बारे में तो जानते हैं लेकिन अयान का इन दोनों के साथ रिलेशन कम लोगों को ही पता है।  

लता मंगेशकर-श्रद्धा कपूर  

बॉलीवुड की स्वर कोकिला लता मंगेशकर और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। श्रद्धा कपूर लता मंगेशकर और आशा भोसले की नातिन हैं। लता मंगेशकर और श्रद्धा कपूर के बीच खास बॉन्डिंग देखने को मिलता है। आपको बता दें​ कि श्रद्धा कपूर एक अच्छी सिंगर भी हैं। उन्होंने सिंगिंग के टिप्स भी लता मंगेशकर से लिए हैं। 

करण जौहर-आदित्य चोपड़ा 

करण और आदित्य दोनों सिर्फ डायरेक्टर ही नहीं, बल्कि ये दोनों विधु विनोद चोपड़ा, रामानंद सागर और रवि चोपड़ा के कज़िन भी हैं। 

प्रेम चोपड़ा-राज कपूर 

बॉलीवुड के फेमस विलेन प्रेम चोपड़ा और एक्टर राज कपूर के बीच भी खास रिश्ता है। प्रेम चोपड़ा की पत्नी और राज कपूर की पत्नी सगी बहनें हैं। 

रणवीर सिंह-सोनम कपूर 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और सुपरस्टार रणवीर सिंह रिश्ते में भाई-बहन हैं। दरअसल, रणवीर की दादी और सोनम कपूर की नानी बहनें हैं। 

इमरान हाशमी-आलिया भट्ट 

आलिया भट्ट और इमरान हाशमी के बीच भी भाई-बहन का रिश्ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट, इमरान हाशमी के रिश्ते में मामा लगते हैं। 

मधु-हेमा मालिनी 

मधु शाह ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की भांजी हैं। इस रिश्ते से वो ईशा और आहना की कज़िन हुईं। 

तब्बू-शबाना आजमी 

बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी और एक्ट्रेस तब्बू एक दूसरे के रिश्तेदार हैं। शबाना आजमी के भाई जमाल हाशमी तब्बू के पिता हैं। ऐसे में तब्बू, शबाना आजमी के रिश्ते में भतीजी लगती हैं। 

 Photo Credit-  Mid Day

chat bot
आपका साथी