साल 2018 स्पेशल रहा है अनुराग कश्यप के लिए, बेटी आलिया पर छिड़कते हैं जान

अनुराग कश्यप की अपनी एक ज़बरदस्त फैन फॉलोविंग है और उनके करीबी बताते हैं कि सिनेमा को लेकर वो काफी जुनूनी हैं और दुनिया भर की सिनेमा पर उनकी पैनी नज़र रहती है।

By Hirendra JEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 11:17 AM (IST) Updated:Thu, 13 Sep 2018 08:53 AM (IST)
साल 2018 स्पेशल रहा है अनुराग कश्यप के लिए, बेटी आलिया पर छिड़कते हैं जान
साल 2018 स्पेशल रहा है अनुराग कश्यप के लिए, बेटी आलिया पर छिड़कते हैं जान

मुंबई। राष्ट्रीय तो चार बार फ़िल्मफेयर पुरस्कार जीतने वाले अनुराग कश्यप का अपना एक अलग स्टाइल है। इन दिनों वो अपनी अपकमिंग फ़िल्म ‘मनमर्जियां’ के लिए चर्चा में रहते हैं। तापसी पन्नू, विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन की ‘मनमर्जियां’ सिनेमाघरों में 21 सितंबर को दस्तक देगी।

अगर बॉलीवुड अनुराग कश्यप जैसे फ़िल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक नहीं होते तो शायद भारतीयों को कभी सत्या, गैंग्स ऑफ वासेपुर, ब्लैक फ्राइडे और देव डी जैसी लीक से हटकर फ़िल्में देखने को नहीं मिलती। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्मे अनुराग जो सोचते हैं, उसे पर्दे पर उतारने की हिम्मत रखते हैं। अनुराग कश्यप की शुरुआती पढ़ाई देहरादून और उसके बाद ग्वालियर में हुई। इसके बाद इन्होंने दिल्ली के हंसराज कालेज से स्नातक की परीक्षा पास की। दिल्ली में अनुराग जन नाट्य मंच नामक थियेटर से जुड़े थे। इस संस्था के बैनर तले इन्होंने कई स्ट्रीट प्ले भी किये। बचपन से उन्हें फ़िल्मों का शौक था। वैसे कभी उनकी चाहत वैज्ञानिक बनने की भी रही थी। उनकी फ़िल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ को दर्शकों ने खूब सराहा।

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा के दिल की धड़कन है ‘डायना’, देखें तस्वीरें

साल 2018 अनुराग कश्यप के लिए बेहद ख़ास रहा। इस साल उनकी फ़िल्म ‘मुक्काबाज़’ ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। उसके अलावा उन्होंने वेब पर बेहद सफल मानी गयी फ़िल्म ‘लस्ट स्टोरी’ के एक भाग का भी निर्देशन किया। साथ ही ‘सेक्रेड गेम्स’ से भी उनका नाम जुड़ा रहा और अब वो ‘मनमर्जियां’ लेकर आ रहे हैं!

अनुराग के निर्देशन में बनी पहली फ़िल्म पांच थी, हालांकि यह रिलीज़ न हो सकी। साल 2004 में आई फ़िल्म ब्लैक फ्राइडे से उन्हें पहचान मिली। 2009 में आई फ़िल्म देव डी को आलोचकों ने सराहा। क्या आप जानते हैं कि हिट फ़िल्म सत्या के लिए उन्होंने पटकथा भी लिखी। फ़िल्म वाटर के लिए भी उन्होंने पटकथा लिखी। अनुराग कश्यप ने दो शादियां की हैं। कल्कि कोचलीन से उनकी शादी 2011 से 2015 तक चली तो वहीं उनकी पहली शादी आरती बजाज से साल 2003 में हुई थी जिनसे उन्होंने साल 2009 में डिवोर्स ले लिया!

अनुराग की एक 14 साल की बेटी भी है। उनकी बेटी का नाम आलिया है। अनुराग अक्सर अपनी बेटी आलिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। यह बताता है कि वो अपनी बेटी से कितना प्यार करते हैं।

यह भी पढ़ें: बेटी सुहाना संग कुछ इस अंदाज़ में दिखे शाह रुख़ ख़ान, देखें बाप-बेटी की प्यारी तस्वीरें

 

View this post on Instagram

@aaliyahkashyap pretending to be bored of me on the one day that she has time from her hectic, super busy young life to see her dad.

A post shared by Anurag Kashyap (@anuragkashyap10) on Sep 3, 2018 at 3:54am PDT

बहरहाल, अनुराग कश्यप की अपनी एक ज़बरदस्त फैन फॉलोविंग है और उनके करीबी बताते हैं कि सिनेमा को लेकर वो काफी जुनूनी हैं और दुनिया भर की सिनेमा पर उनकी पैनी नज़र रहती है।

chat bot
आपका साथी