Gully Boy In Oscars: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ऑस्कर अवार्ड के लिए नामित!

Gully Boy In Oscars फिल्म गली बॉय को भारत की ओर से 92 वें ऑस्कर अवार्ड में भारत की आधिकारिक फिल्म के तौर पर चुना गया हैl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Sat, 21 Sep 2019 06:21 PM (IST) Updated:Sat, 21 Sep 2019 06:31 PM (IST)
Gully Boy In Oscars: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ऑस्कर अवार्ड के लिए नामित!
Gully Boy In Oscars: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ऑस्कर अवार्ड के लिए नामित!

नई दिल्ली जेएनएनl फिल्म अभिनेता फरहान अख्तर के बैनर तले बनी फिल्म, जोया अख्तर का निर्देशन, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की केमिस्ट्री वाली फिल्म गली बॉय को भारत की ओर से 92 वें ऑस्कर अवार्ड में भारत की आधिकारिक फिल्म के तौर पर चुना गया हैl इस बारे में फरहान अख्तर में सोशल मीडिया पर ट्वीट कर जानकारी दी हैl उन्होंने लिखा है, ’92 वें ऑस्कर अवार्ड में भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर गली बॉय का चुनाव हुआ हैl अपना टाइम आएगाl फिल्म फेडरेशन, जोया अख्तर, रीमा कातगी, रितेश सिधवानी, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, सिद्धांत चतुर्वेदी और कल्कि केकला को इसके लिए अभिनंदनl’

#GullyBoy has been selected as India’s official entry to the 92nd Oscar Awards. #apnatimeaayega

Thank you to the film federation and congratulations #Zoya @kagtireema @ritesh_sid @RanveerOfficial @aliaa08 @SiddhantChturvD @kalkikanmani & cast, crew and hip hop crew. 🕺🏻 pic.twitter.com/Eyg02iETmG

— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) September 21, 2019

फरहान अख्तर ने आगे लिखा है, ‘इसके अलावा उन कलाकारों और क्रू का भी आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस फिल्म को यहां तक पहुंचने में मदद की हैl’ गौरतलब है जैसे ही इस बात की फरहान अख्तर में सोशल मीडिया पर घोषणा की उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया हैl फिल्म गली बॉय मुंबई में रहने वाले एक साधारण लड़के की कहानी है जो आगे चलकर रैपर की दुनिया में एक बड़ा नाम कमाता हैl

इस फिल्म में रणवीर सिंह के जीवन की कठिनाइयों को भी दर्शाया गया हैl साथ ही यह भी दर्शाया गया है कि वह किस प्रकार इस पर विजय पाते हैंl इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की अहम भूमिका हैl फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार किया था। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की इस फिल्म को लोगों ने बहुत सराहा थाl

यह भी पढ़ें: Pal Pal Dil Ke Paas Box Office Collection: सनी देओल के बेटे ने संजय दत्त और सोनम कपूर को पछाड़ा!

हालांकि फिल्म को लेकर अभी तक रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई हैl हालांकि यह अपेक्षा जताई है कि वह जल्द इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करेंगेl इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने मुंबई के गलियों में किया थाl इस फिल्म के माध्यम से कई रैपर्स को भी अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिला थाl 

फोटो क्रेडिट - farhan akhtar twitter

chat bot
आपका साथी