Box Office: गली बॉय की कमाई जोरों पर, रणवीर सिंह ने अपनी ही फिल्म को छोड़ा पीछे

ये घरेलू बॉक्स ऑफ़िस (नेट इंडिया) पर साल 2019 की ऐसी दूसरी फिल्म है जिसने 100 करोड़ या उससे अधिक का कलेक्शन किया है l

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Mon, 25 Feb 2019 01:19 PM (IST) Updated:Mon, 25 Feb 2019 01:19 PM (IST)
Box Office: गली बॉय की कमाई जोरों पर, रणवीर सिंह ने अपनी ही फिल्म को छोड़ा पीछे
Box Office: गली बॉय की कमाई जोरों पर, रणवीर सिंह ने अपनी ही फिल्म को छोड़ा पीछे

मुंबई। बॉक्स ऑफ़िस पर 150 करोड़ की कमाई की तरफ़ बढ़ रही रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय ने अपनी रिलीज़ के 11वें दिन संजय लीला भंसाली की फिल्म राम लीला के लाइफ़ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है l 

पद्मावत से 300 करोड़ और सिंबा से 200 करोड़ से अधिक की कमाई करने वाली रणवीर सिंह की ये फिल्म भी एक नए माइलस्टोन की तरफ़ बढ़ रही है l  जोया अख्तर के निर्देशन में एक रैपर की कहानी पर बनी फिल्म गली बॉय ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी रिलीज़ के 11 वें दिन यानि इस रविवार को करीब 9  करोड़ का कलेक्शन किया । गली बॉय को अब तक कुल 120 करोड़ 25  लाख रूपये हासिल हुए हैं l बता दें कि गली बॉय को आठ दिनों का हफ़्ता मिला था क्योंकि इस बार फिल्म शुक्रवार को नहीं बल्कि गुरुवार को वेलंटाइन डे के दिन रिलीज़ हुई। दूसरे वीकेंड कलेक्शन के साथ रणवीर सिंह ने अपनी ही फिल्म राम लीला की कमाई को पीछे छोड़ दिया हैl रणवीर और दीपिका पादुकोण की इस फिल्म ने 118 करोड़ 70 लाख रूपये का लाइफ़टाइम कलेक्शन किया थाl फिल्म को अगले वीकेंड तक 150 करोड़ रूपये तक पहुँचने की संभावना है l 

 ये घरेलू बॉक्स ऑफ़िस (नेट इंडिया) पर साल 2019 की ऐसी दूसरी फिल्म है जिसने 100 करोड़ या उससे अधिक का कलेक्शन किया है l उरी सर्जिकल स्ट्राइक ने सबसे अधिक 230 करोड़ से अधिक  का कलेक्शन कर चुकी हैl इस फिल्म का बजट 50 से 55 करोड़ के बीच बताया जाता है l फिल्म को शुरुआत में दुनिया भर में 4101 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया, जिसमें से भारत में 3350 और ओवरसीज में 751 स्क्रीन्स रहीं l

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ इस फिल्म में कल्कि, विजय राज और सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी बड़ा रोल निभाया है l ये रणवीर की अब तक की फिल्मों से हट कर है। फिल्म गली बॉय, रैपर डिवाइन उर्फ विवियन फर्नांडीस और नैज़ी उर्फ़ नावेद शेख की लाइफ़ की कहानी पर है। धारावी के रैपर के संघर्ष और उसके सपनों को दिखाती इस कहानी में एक नौजवान मुराद (रणवीर सिंह) जीवन की तमाम सारी विपरीत परिस्थितियों में रहा है। वो अपनी बचपन की गर्लफ्रेंड सफीना (आलिया भट्ट) के साथ एक आम ज़िंदगी जी रहा है। लेकिन, साथ ही साथ उसे लिखने का जुनून है।

यह भी पढ़ें: Box Office पर टोटल धमाल जबरदस्त, पहले वीकेंड में सॉलिड कमाई

chat bot
आपका साथी