Golmaal 5 Updates: 'सूर्यवंशी' की सफलता से उत्साहित रोहित शेट्टी ने 'गोलमाल 5' को लकर कही यह बात, फैंस होंगे खुश

Golmaal 5 Updates रोहित शेट्टी ने 2018 में घोषणा की थी कि वह गोलमाल की पांचवी कड़ी बनाएंगेl इस फिल्म में अरशद वारसी कुणाल खेमू श्रेयस तलपडे और तुषार कपूर की अहम भूमिका होगीl उन्होंने फिल्म सिंबा में एक स्पेशल अपीयरेंस कर इस बात की घोषणा की थीl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 08:11 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 07:34 AM (IST)
Golmaal 5 Updates: 'सूर्यवंशी' की सफलता से उत्साहित रोहित शेट्टी ने 'गोलमाल 5' को लकर कही यह बात, फैंस होंगे खुश
Golmaal 5 Updates: गोलमाल सीरीज की चौथी फिल्म को गोलमाल अगेन नाम दिया गया थाl

नई दिल्ली, जेएनएनl Golmaal 5 Updates: सूर्यवंशी फिल्म की सफलता से उत्साहित निर्देशक रोहित शेट्टी ने अब गोलमाल 5 पर काम करने की घोषणा कर दी हैl दरअसल गोलमाल 5 की घोषणा 3 वर्ष पहले की गई थीl हालांकि कोरोना महामारी के चलते इसकी शूटिंग शुरू नहीं हो पाई थी लेकिन अब इसे दोबारा से बनाने का प्रयास किया जा रहा हैl

रोहित शेट्टी ने 2018 में की थी गोलमाल की पांचवी कड़ी की घोषणा

रोहित शेट्टी ने 2018 में घोषणा की थी कि वह गोलमाल की पांचवी कड़ी बनाएंगेl इस फिल्म में अरशद वारसी, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपडे और तुषार कपूर की अहम भूमिका होगीl उन्होंने रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा में एक स्पेशल अपीयरेंस कर इस बात की घोषणा की थीl सभी 'आंख मारे' गाने में साथ नजर आए थेl अब रोहित शेट्टी ने एक इंटरव्यू में कहा है, 'यह होगा, मैं कह रहा हूंl सूर्यवंशी की रिलीज को 2 वर्ष लग गए क्योंकि लॉकडाउन लगा थाl गोलमाल कभी खत्म नहीं होगीl'

View this post on Instagram

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

गोलमाल सीरीज की चौथी फिल्म को गोलमाल अगेन दिया गया था नाम

गोलमाल सीरीज की चौथी फिल्म को गोलमाल अगेन नाम दिया गया थाl इसमें तब्बू और परिणीति चोपड़ा की भी अहम भूमिका थीl इस समय रोहित शेट्टी फिल्म सर्कस का निर्देशन कर रहे हैंl इसमें रणवीर सिंह और पूजा हेगड़े की अहम भूमिका हैl वहीं रोहित शेट्टी ने इस बात का खंडन किया कि सिंघम 3 फिल्म 370 धारा के इर्द-गिर्द घूमती हैl उन्होंने कहा, 'मैंने भी यह कहानी सुनी है लेकिन मुझे पता नहीं क्या कहानी हैl लोग सूर्यवंशी की सफलता के बाद सिंघम 3 को लेकर बात कर रहे हैंl हालांकि अभी टाइम हैl सिंघम 3 को डेढ़ वर्ष लग जाएंगेl इसके चलते अभी बहुत समय हैl'

रोहित शेट्टी खतरों के खिलाड़ी को भी करते हैं होस्ट

रोहित शेट्टी खतरों के खिलाड़ी को भी होस्ट करते हैंl फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की अहम भूमिका थीl वहीं फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी नजर आए थे। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया हैl यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही हैl

chat bot
आपका साथी