Raj Kundra के जेल से छुटने पर गहना वशिष्ठ ने जताई खुशी, बोल्ड तस्वीर शेयर कर शिल्पा शेट्टी के पति का किया स्वागत

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमेन राज कुंद्रा मंगलवार को जेल से छूट गए हैं। सोमवार को उनकी जमानत याचिका को मंजूर कर लिया गया था। इसके बाद वह अब जेल से रिहा हो गए हैं।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 04:35 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 04:45 PM (IST)
Raj Kundra के जेल से छुटने पर गहना वशिष्ठ ने जताई खुशी, बोल्ड तस्वीर शेयर कर शिल्पा शेट्टी के पति का किया स्वागत
अभिनेत्री गहना वशिष्ठ और शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, तस्वीर, Instagram: gehana_vasisth/rajkundra9

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमेन राज कुंद्रा मंगलवार को जेल से छूट गए हैं। सोमवार को उनकी जमानत याचिका को मंजूर कर लिया गया था। इसके बाद वह अब जेल से रिहा हो गए हैं। राज कुंद्रा के जेल से बाहर आने के बाद उनके परिवार और करीबी काफी खुश हैं। उनके जेल से रिहा होने पर वेब सीरीज गंदी बात की अभिनेत्री गहना वशिष्ठ ने भी खुशी जाहिर की है। साथ ही खास अंदाज में शिल्पा शेट्टी के पति का स्वागत भी किया है।

राज कुंद्रा एडल्ट फिल्मों के मामले में पिछले दो महीने से जेल में थे। इस दौरान उनपर कई अभिनेत्रियों और लोगों ने आरोप भी लगा। वहीं गहना वशिष्ठ उन हस्तियों में एक हैं, जो लगातार राज कुंद्रा का सपोर्ट करती रही हैं और उनके जल्द जेल से रिहा होने की कामना करती रहती हैं। अब राज कुंद्रा के जेल से रिहा होने पर गहना वशिष्ठ ने सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीर शेयर कर खुशी जाहिर की और उनका स्वागत किया।

गहना वशिष्ठ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक बोल्ड तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'हार्दिक बधाई... आपका स्वागत है आरके (राज कुंद्रा) .... आपको सलाम, आप एक बहादुर आदमी हैं.... चीयर्स।' इस पोस्ट के साथ गहना वशिष्ठ ने #rajkundra का भी लिखा है। सोशल मीडिया पर उनकी यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रहा है।

अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी इस तस्वीर को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि एडल्ट फिल्में बनाने के आरोप में राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई की रात को गिरफ्तार किया था। उन पर एडल्ट वीडियो का निर्माण करके ऐप्स के जरिए उनका प्रसार करने का आरोप है।

राज कुंद्रा के साथ उनके एक सहयोगी रायन थोर्पे को भी गिरफ्तार किया गया था। रायन को भी जमानत मिल चुकी है। पुलिस ने इस मामले में लगभग 1500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें 43 लोगों के बयान दर्ज किये गए हैं। गवाहों में राज कुंद्रा की पत्नी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा सहित कई नाम शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी