गहना वशिष्ठ ने किया शिल्पा शेट्टी के स्टेटमेंट का समर्थन, बोलीं 'मैं मानती हूं कि शिल्पा...'

खबरों के मुताबिक शिल्पा शेट्टी ने अपने स्टेटमेंट में कहा है कि राज कुंद्रा अश्लील फिल्में नहीं बनाते थे। उनकी फिल्में Erotic होती थीं लेकिन अश्लील नहीं। अब शिल्पा शेट्टी के इस स्टेटमेंट के बाद गहना वशिष्ठ ने भी उनका समर्थन किया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 09:00 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 07:18 AM (IST)
गहना वशिष्ठ ने किया शिल्पा शेट्टी के स्टेटमेंट का समर्थन, बोलीं 'मैं मानती हूं कि शिल्पा...'
गहना वशिष्ठ, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, फोटो साभा: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को सोमवार को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद पहले राज को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। उसके तुरंत बाद ही चार दिन की न्यायिक हिरासत और बढ़ा दी गई। वहीं इस मामले की आंच शिल्पा शेट्टी तक भी पहुंची। मामले को लेकर शिल्पा शेट्टी के जुही स्थित बंगले में छापेमारी हुई साथ ही अभिनेत्री के स्टेटमेंट भी रिकॉर्ड किए गए।

खबरों के मुताबिक शिल्पा शेट्टी ने अपने स्टेटमेंट में कहा है कि राज कुंद्रा अश्लील फिल्में नहीं बनाते थे। उनकी फिल्में Erotic होती थीं लेकिन अश्लील नहीं। अब शिल्पा शेट्टी के इस स्टेटमेंट के बाद गहना वशिष्ठ ने भी उनका समर्थन किया है। गहना ने शिल्पा के स्टेटमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि शिल्पा शेट्टी सही कह रही हैं। राज के हॉटशॉट एप के लिए Erotic फिल्में ही बनाई जाती थीं।

इसे लेकर हाल ही में गहना वशिष्ठ ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत की। इस बातचीत के दौरान गहना ने कहा कि, 'शिल्पा सही कह रही हैं। हॉटशॉट ऐप पर कोई भी कंटेंट नहीं है जिसे पोर्नोग्राफिक कहा जाए। जब ऐसी कोई चीज बनी ही नहीं है तो आखिर कोई उससे कैसे जुड़ेगा? मैं मानती हूं कि शिल्पा सही कह रही हैं कि उन्हें हॉटशॉट ऐप की कोई जानकारी नहीं है। मेरी जानकारी के मुताबिक शिल्पा का हॉटशॉट के काम में कभी कोई दखल रहा ही नहीं क्योंकि वो इसके बारे में जानती ही नहीं थीं।'

बता दें कि बीते दिन क्राइम ब्रांच की एक टीम शिल्पा शेट्टी के जुहू स्थित बंगले में पहुंची थी। यहां शिल्पा शेट्टी से भी लगभग छह घंटे तक पूछताछ की गई। इसी पूछताछ में शिल्पा ने मामले में अपनी संलिप्तता से इनकार किया। साथ ही साथ राज का भी समर्थन किया। वहीं राज कुंद्रा ने भी इस मामले में अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। शुक्रवार को अपनी पुलिस हिरासत 27 जुलाई तक बढ़ाए जाने के बाद, व्यवसायी ने अपनी गिरफ्तारी को 'अवैध' बताते हुए बॉम्बे उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

chat bot
आपका साथी