गहना वशिष्ठ ने साधा शर्लिन चोपड़ा पर निशाना, बोलीं- 'राज कुंद्रा को वही बोल्ड कंटेंट में लेकर आई थीं'

तो वहीं अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा का भी नाम इस केस में सामने आया लेकिन शर्लिन शुरू से ही राज के खिलाफ थीं। वहीं अब हाल ही में मामले को लेकर गहना वशिष्ठ ने शर्लिन चोपड़ा के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 11:15 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 07:23 AM (IST)
गहना वशिष्ठ ने साधा शर्लिन चोपड़ा पर निशाना, बोलीं- 'राज कुंद्रा को वही बोल्ड कंटेंट में लेकर आई थीं'
गहना वशिष्ठ, शर्लिन चोपड़ा, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा बीते करीब दो महीने से अश्लील वीडियो मामले में सलाखों के पीछे थे। हाल ही में कुछ दिन पहले ही राज जमानत पर रिहा होकर घर लौटे हैं। राज कुंद्रा के इस मामले में फंसने के बाद से ही इसी मामले में जेल की हवा खा चुकीं गहना वशिष्ठ उनका लगातार समर्थन करने में लगी थीं। तो वहीं अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा का भी नाम इस केस में सामने आया लेकिन शर्लिन शुरू से ही राज के खिलाफ थीं। वहीं अब हाल ही में मामले को लेकर गहना वशिष्ठ ने शर्लिन चोपड़ा के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है। गहना ने शर्लिन को इस पूरे मामले की मास्टरमाइंड बताया है।

हाल ही में गहना वशिष्ठ ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत की है। इस बातचीत में गहना ने शर्लिन चोपड़ा के ऊपर कई आरोप लगाए हैं। गहना ने बताया है कि शर्लिन को लाइम लाइट में रहना पसंद है इसलिए वो इस मामले में केवल अपने हाथ सेक रही हैं। गहना ने ये भी कहा कि शर्लिन, राज कुंद्रा के ऊपर निशाना इसलिए साध रही हैं ताकि वो मामले में आरोपी के रूप में सामने ना आएं। गहना ने इस दौरान शर्लिन चोपड़ा को एहसान फरामोश तक बता दिया। गहना का कहना है कि शर्लिन को राज का शुक्रगुजार होना चाहिए लेकिन इसके इतर वो उन्हीं पर आरोप लगा रही हैं।

गहना ने बताया कि 'शर्लिन राज कुंद्रा पर इसलिए आरोप लगा रही हैं ताकि वह बोल्ड कंटेंट बनाने के आरोपी के रूप में सामने ना आएं। मगर अब वो शिल्पा शेट्टी को लेकर पर्सनल स्टेटमेंट दे रही हैं। शिलाप शेट्टी चाहें तो उनके खिलाफ आसानी से मानहानी का मुकदमा दर्ज करवा सकती हैं। हालांकि शिल्पा उनको इतना भी महत्वपूर्ण देना ठीक नहीं समझती हैं। शर्लिन एक एहसान फरामोश इंसान हैं। उन्होंने राज कुंद्रा जैसे इंसान को भी नहीं छोड़ा जिसने उनकी पैसा कमाने में मदद की।'

आगे गहना कहती हैं, 'शर्लिन जो लाइफस्टाइल जीती हैं। जिसके लिए उन्होंने आर्म्सप्राइम एप से पैसा कमाया था। वो उनके कंटेंट के लिए डेवपल की गई थी। शर्लिन को राज कुंद्रा का शुक्रगुजार होना चाहिए और उनकी पूजा करनी चाहिए। वह आज जो भी हैं उन्ही की वजह से हैं। सच तो ये है कि शर्लिन राज कुंद्रा को बोल्ड कंटेंट बनाने में लेकर आईं थीं। वह साल 2012 से अडल्ट और बोल्ड कंटेंट बना रही हैं। जबकि वह राज से ढाई साल पहले ही मिली हैं।'

chat bot
आपका साथी