शादी की अटकलों पर गीता कपूर ने किया खुलासा, बोलीं- 'हां मैंने सिंदूर लगाया है'

गीता कपूर के चर्चा में रहने की वजह है उनकी शादी की अटकलें। गीता कपूर ने बीते दिनों अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जिनमें वो मांग में सिंदूर भरी हुई नजर आ रही थीं। इन तस्वीरों को देखकर कई लोगों ने उनकी शादी के कयास लगा लिए थे।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 09:07 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 09:07 PM (IST)
शादी की अटकलों पर गीता कपूर ने किया खुलासा, बोलीं- 'हां मैंने सिंदूर लगाया है'
गीता कपूर की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर 4' की जज गीता कपूर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। गीता कपूर के चर्चा में रहने की वजह है उनकी शादी की अटकलें। गीता कपूर ने बीते दिनों अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जिनमें वो मांग में सिंदूर भरी हुई नजर आ रही थीं। इन तस्वीरों को देखकर कई लोगों ने उनकी शादी के कयास लगा लिए थे। वहीं अब गीता कपूर ने खुद लोगों के इन सवालों का जवाब दिया है।

हाल ही में गीता कपूर ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने अपनी शादी की सच्चाई बताई है। गीता कपूर ने बताया कि, 'नहीं मैंने शादी नहीं की है। आप मुझे अच्छे से जानते हैं, अगर मैंने शादी की होती तो मैं कभी नहीं छुपाती। साथ ही इस समय मैं कैसे शादी कर सकती हूं, मैंने कुछ महीने पहले ही अपनी को खो दिया है। इस बारे में तो मैं बिलकुल नहीं सोच रही हूं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Geetakapur (@geeta_kapurofficial)

सिंदूर की सच्चाई बताते हुए गीता कपूर ने बताया कि, नहीं, मैंने मांग में सिंदूर लगाया हुआ है। वो तस्वीरें 'सुपर डांसर चैप्टर 4' के लेटेस्ट एपिसोड के शूट से हैं। वह एपिसोड बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्रियों के ऊपर था और हम सब उन्हीं की तरह तैयार हुए थे। सब लोग जानते हैं कि मैं रेखा जी की कितनी बड़ी फैन हूं। इसलिए मैंने सोचा कि मैं उनकी तरह तैयार हो जाऊं। वह भी सिंदूर लगाती हैं तो इसलिए मैंने भी सिंदूर लगाया।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Geetakapur (@geeta_kapurofficial)

आगे गीता कपूर ने ये भी बताया कि उन्होंने कोई पहली बार सिंदूर नहीं लगाया था। गीता ने बताया कि, 'चूंकि मैं भगवान शिव की भक्त हूं, इसलिए हर सोमवार पूजा के बाद मांग में सिंदूर लगाती हूं। और भी कई मौकों पर जैसे कि होली पर भी मैं सिंदूर लगाती हूं। सिंदूर ऐसी चीज है कि मैं पहले भी कई बार लगा चुकी हूं।'

बता दें कि गीता कपूर ने कुछ दिन पहले लाल रंग की ड्रेस में फोटोज शेयर की थीं। इस ड्रेस के साथ गीता कपूर ने लाल रंग का सिंदूर भी मांग में भरा हुआ था। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में गीता ने लिखा, 'शूट के लिए तैयार'। इन तस्वीरों को देख गीता के फैंस भी कन्फ्यूज नजर आए। गीता की तस्वीरों को देख उनके फैंस ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने शादी कर ली है।

पति अभिनव शुक्ला को मिस कर रही हैं रुबीना दिलैक, बोलीं- 'एक महीने से...'

chat bot
आपका साथी