बॉलीवुड में 'गणपति बप्पा मोरया' की गूंज, देखिए रितिक रोशन के घर गणपति वंदना का वीडियो

गणपति का त्यौहार हिंदी सिनेमा के लिए भी बेहद स्पेशल रहा है। बॉलीवुड फ़िल्मों में इस त्यौहार के रंग कई बार दिखाये जाते रहे हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 06:27 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 08:59 AM (IST)
बॉलीवुड में 'गणपति बप्पा मोरया' की गूंज, देखिए रितिक रोशन के घर गणपति वंदना का वीडियो
बॉलीवुड में 'गणपति बप्पा मोरया' की गूंज, देखिए रितिक रोशन के घर गणपति वंदना का वीडियो

मुंबई। देशभर में गणेश चतुर्थी का त्यौहार 13 सितम्बर को मनाया गया। महाराष्ट्र में इस पर्व की ख़ास धूमधाम रहती है। बॉलीवुड भी इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेता है। हर साल की तरह इस बार भी गणेश चतुर्थी की धूम रही। ढोल-नगाड़ों के साथ बप्पा का स्वागत किया गया।

हर साल तमाम बॉलीवुड सितारे अपने यहां गणपति बप्पा की प्रतिमा को विराजते हैं। पूजा-अर्चना के साथ गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच बप्पा का स्वागत किया जाता है। रवीना टंडन ने अपने घर पर पर्यावरण को नुक़सान से बचाने के लिए इको फ्रेंडली गणपति को स्थापित किया है, जो खाने के उत्पादों से बने हैं। रवीना लिखती हैं- ''हमारे बप्पा आ गये हैं। रसायनों और हानिकारक रंगों की वजह से मदर अर्थ को प्रदूषित करने के अपराधबोध के बिना और ढेर सारे प्यार के साथ, पूरी तरह वेजिटेरियन खाने की चीज़ों से बने, जो मछलियां भी खा सकती हैं।'' 

 

View this post on Instagram

🕉Ganeshaye Namah 🕉 Our Bappa comes home ! With all our love and non guilt of polluting Mother Earth further with chemicals and harmful dyes,Made entirely out of vegetarian food ingredients,that the fish can consume! Made by #sproutsenvironmenttrust . Thank you for this wonderful idea!

A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon) on Sep 12, 2018 at 3:31am PDT

इससे पहले रवीना ने ईको फ्रेंडली गणपति प्रतिमा ही लाने का संदेश भी साझा किया था, जिसमें गणेश पर्व के नाम पर पर्यावरण को नुक़सान ना पहुंचाने की अपील की गयी थी।

 

View this post on Instagram

Please be an aware citizen of this planet. Help spread the goodness which lord Ganesha will bless you for , Do not pollute Mother Nature in his name .#OmGaneshayeNamah🕉

A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon) on Sep 5, 2018 at 9:51am PDT

बॉलीवुड की स्माइल दीवा माधुरी दीक्षित के दुनियाभर में करोड़ों फैन हैं, मगर माधुरी गणपति बप्पा की भक्त हैं और हर साल अपने घर पर उनका स्वागत करती हैं। माधुरी ने बप्पा की मूर्ति के साथ सभी को त्यौहार की शुभकामना दी है। माधुरी लिखती हैं कि इस त्यौहार की हर बात उन्हें अच्छी लगती है।

 

View this post on Instagram

Modaks, family gatherings, dance, music... Everything about #GaneshChaturthi makes me happy 🙂🎊 I wish this festive season brings you all countless blessings! #GanpatiBappaMorya 🎉✨

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene) on Sep 12, 2018 at 12:53am PDT

शिल्पा शेट्टी के घर भी हर साल गणपति बप्पा का स्वागत किया जाता है। इस बार भी शिल्पा और राज कुंद्रा ने अपने घर गणपति की स्थापना की है।

कंगना रनौत इन दिनों अपनी महत्वाकांक्षी फ़िल्म मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ़ झांसी को पूरा करने में जुटी हैं, लेकिन गणपति का पर्व सेलिब्रेट करना नहीं भूलतीं। कंगना ने अपने बप्पा के साथ फोटो शेयर की है, जिसमें उनके साथ नन्हे भतीजे पृथ्वी भी दिख रहे हैं।

सोनू सूद ने अपने घर बप्पा का स्वागत किया है। हाल ही में सोनू की फ़िल्म पलटन रिलीज़ हुई है। सोनू ने बप्पा के दरबार को फूलों से सजाया है।

वरुण धवन की फ़िल्म सुई धागा रिलीज़ होने वाली है, लिहाज़ा वो अनुष्का शर्मा के साथ मौजी स्टाइल में गणेशोत्सव मना रहे हैं। वरुण ने इस ख़ास तरह के गणपति बप्पा का स्वागत किया है, जिसे धागों से तैयार किया गया है। वरुण ने इसके साथ ईको फ्रेंडली गणपति लाने का संदेश दिया है।

रितिक रोशन ने अपने घर पर गणपति बप्पा का स्वागत बड़ी धूमधाम से किया, जिसका वीडियो उन्होंने पोस्ट किया है। पूरे परिवार के साथ रितिक श्रद्धा भाव से गणपति बप्पा की पूजा करते दिख रहे हैं। रितिक की फ़िल्म अग्निपथ में भी गणेश चतुर्थी का त्यौहार दिखाया गया था, जिसका भक्ति गीत देवा काफ़ी लोकप्रिय हुआ था। रितिक ने इसे वीडियो में भी इस्तेमाल किया है।

गणपति बप्पा मौरया !! May Shree Ganesha bless us all. With love to you from all of us at home. Spread the love. pic.twitter.com/1BEK4UkbDw— Hrithik Roshan (@iHrithik) September 13, 2018

गणपति का त्यौहार हिंदी सिनेमा के लिए भी बेहद स्पेशल रहा है। बॉलीवुड फ़िल्मों में इस त्यौहार के रंग कई बार दिखाये जाते रहे हैं। गणपति बप्पा को समर्पित फ़िल्मी गाने भी बनाये जाते रहे हैं, जो इस मौक़े पर ख़ूब बजाये जाते हैं।  

chat bot
आपका साथी