बॉलीवुड फ़िल्मों की रिलीज़ का धड़ाधड़ एलान, अब 2022 की क्रिसमस पर टाइगर श्रॉफ ने किया कब्ज़ा

Ganapath Part 1 Release Date टाइगर-कृति की फ़िल्म गणपत पार्ट-1 का एलान पिछले साल नवम्बर में किया गया था। इसके साथ ही बताया गया था कि यह 2022 में रिलीज़ होगी। हालांकि तारीख़ का एलान अब किया गया है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 12:05 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 12:05 PM (IST)
बॉलीवुड फ़िल्मों की रिलीज़ का धड़ाधड़ एलान, अब 2022 की क्रिसमस पर टाइगर श्रॉफ ने किया कब्ज़ा
Tiger Shroff film Ganapath release date announced. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। महाराष्ट्र में सिनेमाघर खुलने का एलान होते ही बॉलीवुड में फ़िल्मों की रिलीज़ तारीख़ों की घोषणा करने का सिलसिला शुरू हो चुका है। कई अहम फ़िल्मों के सिनेमाघरों में उतरने की तारीख़ों की घोषणा की जा चुकी है और सोमवार को भी तारीख़ों का एलान जारी है। अब टाइगर श्रॉफ की फ़िल्म गणपत पार्ट-1 की रिलीज़ डेट का खुलासा किया गया है। पूजा एंटरटेनमेंट निर्मित फ़िल्म अगले साल क्रिसमस के मौक़े पर 23 दिसम्बर को सिनेमाघरों में उतरेगी। 

गणपत का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं। यह रोमांटिक-एक्शन फ़िल्म है। गणपत में टाइगर के साथ उनकी हीरोपंती पार्टनर कृति सेनन लीड रोल में हैं। यह फ़िल्म दो भागों में रिलीज़ होगी। गणपत पार्ट-1 का एलान पिछले साल नवम्बर में किया गया था। इसके साथ ही बताया गया था कि यह 2022 में रिलीज़ होगी। हालांकि, तारीख़ का एलान अब किया गया है। इसके कुछ दिन बाद फ़िल्म से टाइगर का लुक रिवील किया गया था, जिसमें उनका अतरंगी स्टाइल नज़र आ रहा था। 

इसी साल फरवरी में कृति के स्टार कास्ट में शामिल होने का एलान किया गया था। उनके किरदार का नाम जस्सी है। कृति फ़िल्म में एक्शन करते हुए नज़र आएंगी। टाइगर के साथ रीयूनाइट होने पर कृति ने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए लिखा सोशल मीडिया में लिखा था- अपने ख़ास टाइगर श्रॉफ के साथ फिर आ रही हूं। शूट शुरू होने का बेसब्री से इंतज़ार है। मोशन पोस्टर में कृति को एक बिंदास किरदार के तौर पर इंट्रोड्यूस करवाया गया था, जो मोटरसाइकिल पर सवार है। इसमें टाइगर की आवाज़ आती है- अपन का लव स्टोरी इधर से शुरू हुआ।

कृति ने हिंदी सिनेमा में टाइगर के साथ डेब्यू किया था। दोनों की पहली फ़िल्म हीरोपंती थी, जिसका सीक्वल अगले साल 6 मई को रिलीज़ होगा। हालांकि, हीरोपंती 2 में टाइगर के साथ तारा सुतारिया फीमेल लीड में हैं। हीरोपंती 2 को अहमद ख़ान निर्देशित कर रहे हैं। इन दोनों फ़िल्मों के अलावा टाइगर की बाग़ी 4 भी निर्माणाधीन है। 

यह भी पढ़ें: Akshay Kumar की 'रक्षाबंधन से टकराएगी प्रभास और सैफ़ अली ख़ान की 'आदिपुरुष', 2022 में इस तारीख़ को हो रहीं रिलीज़

chat bot
आपका साथी