रिहेब सेंटर जाने से लेकर घरेलू हिंसा तक, यो यो हनी सिंह का कंट्रोवर्सी से रहा है पुराना नाता

Yo Yo Honey Singh controversies फेमस रैपर हनी सिंह के नाम एक बार विवद में आ गया है। इसबार उनका कोई गाना नहीं बल्कि उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने उनपर मारपीट के आरोप लगाए हैं। हालांकि हनी सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 10:41 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 10:41 AM (IST)
रिहेब सेंटर जाने से लेकर घरेलू हिंसा तक, यो यो हनी सिंह का कंट्रोवर्सी से रहा है पुराना नाता
Image Source: Yo yo honey Singh Social Media

नई दिल्ली, जेएनएन। फेमस रैपर हनी सिंह के नाम एक बार विवद में आ गया है। इसबार उनका कोई गाना नहीं बल्कि उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने उनपर मारपीट के आरोप लगाए हैं। हालांकि हनी सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है। कभी किसी गाने को लेकर तो कभी अपने ड्रग्स की लत के चलते हनी सिंह सुर्खियों में छाए ही रहते हैं। कंट्रोवर्सी और हनी सिंह का चोली दामन का साथ है...

'मैं हूं बलत्का*…' पर मचा था बवाल

हनी सिंह के गाने के बारे में कहा जाता है कि वो महिला विरोधी होते हैं ऐसे में साल 2013 में हनी सिंह ने एक सॉन्ग लॉन्च किया 'मैं हूं बलत्का*…' इस पर मानो पूरे देश में भूचाल ही आ गया। इस गाने के बोल के चलते हनी सिंह पर कई जगह केस दर्ज किए गए। उन पर बैन और गिरफ्तारी की मांग भी की गई थीं। हालांकि बाद में हनी सिंह ने सफाई दी कि ऐसा कोई गाना उन्होंने बनाया ही नहीं। तब से हनी सिंह के नाम पर महिला संगठनों की त्यौरियां चढ़ जाती हैं।

जब शाहरुख खान ने मारा था थप्पड़

शाहरुख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में हनी सिंह ने एक गाना गाया था। दरअसल शाहरुख की पिछली फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में हनी सिंह का 'लुंगी डांस' दर्शकों को काफी पसंद आया था जिसके बाद उन्होंने हैप्पी न्यू ईयर में भी मौका दिया गया। इस फिल्म की प्रमोशन के दौरान शाहरुख हनी सिंह से इतने खफा हो गए कि उन्हें थप्पड़ ही जड़ दिया था। हालांकि बाद में हनी सिंह ने इसका खंडन किया था और उनका पत्नी शालिनी ने मीडिया से कहा था कि आखिर जब कुछ हुआ ही नहीं तो शाहरुख खान, हनी सिंह को थप्पड़ क्यों मारेंगे?

ड्रग्स की लत के चलते पहुंचे थे रिहैब

हनी सिंह काफी लंबे समय से म्यूजिक इंडस्ट्री से गायब रहे तो इसलिए उन्हें लेकर ये खबरें आई कि वो अपनी ड्रग्स की लत की वजह से रिहेब में हैं। हालांकि ये सिर्फ एक अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन सिंगर जसबीर जस्सी ने एक बयान देकर हर किसी को हैरान कर दिया था। उन्होने अपने बयान में कहा था, ‘मैं हनी से चंडीगढ़ के एक रिहेब सेंटर में मिला था। किसी ने जसबीर के इस बयान को सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट बताया तो किसी ने इस बात पर मुहर लगाई कि हनी सिंह रिहेब सेंटर में थे।

'मैं हूं वूमनाइजर' पर थी महिला आयोग को आपत्ती

वैसे तो कभी हनी सिंह के गानों को दर्शकों ने दिल से मंजूरी नहीं दी थी पर साल 2019 में हनी सिंह ने लंबे ब्रेक के बाद सॉन्ग 'मखना' से वापसी की तो एक बार फिर विवादों में आ गए। इस गाने के बोल 'मैं हूं वूमनाइजर' पर महिला आयोग को सख्त आपत्ति हो गई थी। इस गाने को बैन करने की मांग की थी। इतना ही नहीं हनीं पर इस मामले में क्रिमिनल केस भी दर्ज हुआ था।

 हनी सिंह पर हाल ही में उनकी पत्नी शलिनी तलवार ने घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया है। उन्होने हनी के साथ-साथ उनके परिवार को भी कोर्ट में घसीटा। उनकी याचिका दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में दायर की गई है।

chat bot
आपका साथी