Friendship Day 2021: धर्मेंद्र ने फैंस को इस अंदाज में किया फ्रेंडशिप डे विश, अमिताभ बच्चन के साथ शेयर की ये खास तस्वीर

पूरे देश में 1 अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया गया। इस मौके पर हर कोई अपने खास और करीबी दोस्त को इस दिन की बधाई दे रहे हैं। इनमें फिल्मी सितारे भी शामिल हैं। बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने दोस्तों को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 04:33 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 04:33 PM (IST)
Friendship Day 2021: धर्मेंद्र ने फैंस को इस अंदाज में किया फ्रेंडशिप डे विश, अमिताभ बच्चन के साथ शेयर की ये खास तस्वीर
बॉलीवुड के दिग्गज और मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र, तस्वीर- Instagram: aapkadharam

नई दिल्ली, जेएनएन। पूरे देश में 1 अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया गया। इस मौके पर हर कोई अपने खास और करीबी दोस्त को इस दिन की बधाई दे रहे हैं। इनमें फिल्मी सितारे भी शामिल हैं। बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने दोस्तों को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है। बॉलीवुड के दिग्गज और मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र ने भी फैंस को खास अंदाज में बधाई दी है।

धर्मेंद्र बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया के जरिए अपने सभी फैंस को फ्रेंडशिप डे की बधाई दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी सुपरहिट फिल्म शोले का एक पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर में धर्मेंद्र के साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आ रहे हैं।

इस पोस्टर पर लिखा है, 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे।' दरअसल यह शोले फिल्म के हिट गाने का नाम है। सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र की ओर से साझा किए गए पोस्टर को उनके फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इससे पहले धर्मेंद्र अपने पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल की तारीफ करने की वजह से चर्चा में थे। धर्मेंद्र ने करण के लिए कहा वह बिल्कुल अपनी दादी के ऊपर गए हैं।

हाल ही में धर्मेंद्र ने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में सनी देओल के बेटे कारण देओल नजर आ रहे थे और वो बड़े ही अच्छे तरीके से सभी से मिल रहे हैं। जिसके लिए दादा धर्मेंद्र ने अपने पोते की जमकर सराहना की। धर्मेंद्र ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो को साझा करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा, 'करण, मिलनसार फितरत, ये विरसे में नसीब हुई है तुझे, इसे ऐसे ही बनाए रखना। यह बहुत बड़ी नेमत है। लव यू।' वहीं आगे धर्मेंद्र लिखते हैं, 'करण, लव यू। तुम अपनी दादी की तरह बिल्कुल हंबल हो। यह उनका सबसे बड़ा आशीर्वाद है, न केवल अपने प्यारे परिवार के लिए बल्कि इस धरती पर हर इंसान के लिए हाथ जोड़कर इसे बनाए रखें।'

बता दें कि करण देओल भी बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में फिल्म 'पल पल दिल के पास' से डेब्यू किया था। हालांकि उनकी इस फिल्म को खासा प्यार नहीं मिल सका। लेकिन अब वह मेहनत कर रहे हैं और दर्शकों के दिल में अपनी खास जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी