लस्ट स्टोरीज़ के बाद अब प्यार में धोखा, ये चार बड़े निर्देशक बनायेंगे फिल्म

इन चारों फिल्मों को मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, उत्तर प्रदेश और पुद्दुचेरी में शूट किया जाएगा।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 01:31 PM (IST) Updated:Sun, 25 Nov 2018 10:31 AM (IST)
लस्ट स्टोरीज़ के बाद अब प्यार में धोखा, ये चार बड़े निर्देशक बनायेंगे फिल्म
लस्ट स्टोरीज़ के बाद अब प्यार में धोखा, ये चार बड़े निर्देशक बनायेंगे फिल्म

मुंबई। कुछ समय पहले चार बड़े फिल्मकारों ने मिलकर लस्ट स्टोरीज़ नाम की वेब फिल्म लाई थी जिसकी बोल्ड कहानियों के कारण ये फिल्म काफ़ी चर्चा में रही और लगता है कि अब ये सिलसिला आगे बढ़ने वाला है।

लस्ट स्टोरीज़ की चार कहानियों को करण जौहर, ज़ोया अख्तर, अनुराग कश्यप और दिबाकर बनर्जी ने डायरेक्ट किया था। अब एक और चौकड़ी तैयार हो गई नई फिल्म बनाने को। जानकारी के मुताबिक चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता फिल्ममेकर्स महेश मांजरेकर, प्रियदर्शन, प्रदीप सरकार और अनिरुद्ध रॉय चौधरी एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। इन चारों की कहानियां रिश्तों का ताना-बाना होंगी और साथ ही रिश्तों में आने वाले उलझाव को एक अलग नज़रिये से पेश करेंगी। ये चारों कहानियां प्यार के धोखे के इर्द-गिर्द बुनी गई हैं। इन चारों फिल्मों को मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, उत्तर प्रदेश और पुद्दुचेरी में शूट किया जाएगा।

महेश मांजरेकर कहानियों के एक संकलन को परदे पर उतारने वाले हैं । कहते हैं अभी शुरूआती काम चल रहा है और देश भर से चुने हुए कलाकार जोड़े जा रहे हैं। प्रियदर्शन अपने हिस्से की फिल्म को शुरू कर चुके हैं । उन्होंने बताया कि उनकी कहानी भी प्रेम के रिश्ते में दगाबाजी के दास्तां पेश करेगी। प्रियदर्शन की कहानी एक युवक और अधेड़ उम्र की महिला के रिश्तों पर बेस्ड है। उनकी इस कहानी को लिखने में सुचंदा ने सहयोग किया है।

प्रियदर्शन की कहानी में आदित्य सील और हाल ही में कमल हासन की फिल्म विश्वरूप में आईं पूजा कुमार लीड रोल में होंगी। प्रदीप सरकार इन दिन बीमारी से उठने के बाद काजोल स्टारर अपनी फिल्म हेलीकॉप्टर ईला की रिलीज़ में बिज़ी हैं और जल्द ही अपने हिस्से की फिल्म शुरू करेंगे। पिंक के निर्देशन अनिरुद्ध रॉय चौधरी की फिल्म को लेकर अभी कुछ भी ख़ुलासा नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: ठग्स अॉफ़ हिंदोस्तान से फातिमा का फर्स्ट लुक रिलीज, देखिए मोशन पोस्टर

chat bot
आपका साथी