रिचा चड्ढा का नया रूप देखिए, अब यहां आएंगी नजर

नील समंदर एक म्यूजिक वीडियो है जो ह्यूमन इमोशंस की स्टोरी पर आधारित है जिसमें म्यूजिक और डांस का परफेक्ट कॉम्बीनेशन है।

By Rahul soniEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 01:11 PM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 01:15 PM (IST)
रिचा चड्ढा का नया रूप देखिए, अब यहां आएंगी नजर
रिचा चड्ढा का नया रूप देखिए, अब यहां आएंगी नजर

मुंबई। म्यूजिक वीडियो नील समंदर का फर्स्ट लुक हाल ही में मुंबई में रिलीज किया गया। सच्ची कहानी से प्रेरित इस वीडियो में अंडमान और निकोबार आईलैंड के प्रोटेक्टेड ट्राइब्स और एक टूरिस्ट के बीच के इवेंट्स को दर्शाया गया है। खास बात यह है कि, इस वीडियो में रिचा चड्ढा और अंकित डी सूजा को देखा जा सकेगा। 

नील समंदर एक म्यूजिक वीडियो है जो ह्यूमन इमोशंस की स्टोरी पर आधारित है जिसमें म्यूजिक और डांस का परफेक्ट कॉम्बीनेशन है। इस म्यूजिक वीडियो का फर्स्ट लुक बाहर आ चुका है जिसमें रिचा चड्ढा का दिलचस्प रूप देखा जा सकता है। इस म्यूजिक वीडियो का म्यूजिक मीत ब्रदर्स ने दिया है। डायरेक्शन प्रदीप सरकार ने किया है। इसको लेकर प्रोड्यूसर ईशा एस कुमार ने कहा कि, हम मीनिंगफुल कंटेंट बनाना चाहते थे जिससे दर्शकों को पूरी तरह से एंटरटेनमेंट हो सके। इस दिशा में नील समंदर हमारा इनिशिएटिव है।

इसको लेकर रिचा चड्ढा का कहना है कि, मैं 90 के दशक को पसंद करती हूं जब हम बच्चे थे। उस समय कई पॉप म्यूजिक वीडियो पसंद आते थे। आज यह नॉस्टेलजिया जैसा है। इसलिए जब प्रदीप दा ने मुझे इस वीडियो के लिए बुलाया और ऑफर किया तो मैंने हां कहा। हमने अंडमान की खूबसूरत लोकेशंस पर शूट किया है।

नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर प्रदीप सरकार ने कहा कि, मेरा काम मेरे विचारों को दर्शाता है और मैं यकीन करता हूं कि वीमन सोसायटी को शेप करने में अहम भूमिका निभाती हैं। इसलिए जब ईशा और राहुल इस कंसेप्ट के साथ आए तो मुझे हर तरह से लगा कि यह बिल्कुल अलग है। 

यह भी पढ़ें: नेहा कक्कड़ एक बार फिर खबरों में, ड्रेस को लेकर किया जा रहा सोशल मीडिया पर ट्रोल

chat bot
आपका साथी