अहान शेट्टी की गोद में बैठी नजर आईं गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ, पिता सुनील शेट्टी ने देख ऐसा दिया रिएक्शन

बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म तड़प को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 09:03 AM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 09:03 AM (IST)
अहान शेट्टी की गोद में बैठी नजर आईं गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ, पिता सुनील शेट्टी ने देख ऐसा दिया रिएक्शन
गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ के साथ अहान शेट्टी- तस्वीर : Instagram: tania_shroff

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म तड़प को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। तड़प अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म है। ऐसे में अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड ने उनके साथ सोशल मीडिया पर खास तस्वीरें शेयर कर प्यार जाहिर किया है।

अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड का नाम तानिया श्रॉफ है। तानिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म तड़प की शूटिंग की कई तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में वह ब्वॉयफ्रेंड अहान शेट्टी और फिल्मी के कास्ट एंड क्रू के साथ नजर आ रही हैं। इनमें से एक तस्वीर में तानिया श्रॉफ अहान शेट्टी की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में वह अहान के साथ बाइक राइडिंग एन्जॉय कर रही हैं।

इन सभी तस्वीरों को शेयर करते हुए तानिया श्रॉफ ने अहान शेट्टी के लिए प्यारभरा पोस्ट लिखा है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'किसी को पता नहीं चलेगा कि आपने कितना लगन और कोशिश की है, लेकिन मैं भाग्यशाली रही हूं कि मुझे आगे की लाइन में सीट मिली। आपने सभी उम्मीदों को पार कर लिया है और अभी भी अपने लिए सच्चे बने हुए हैं। तुम अपने काम में जो जुनून डालते हो। यह काफी प्रेरणा देने वाला है।'

View this post on Instagram

A post shared by Tania Shroff (@tania_shroff)

तानिया श्रॉफ ने आगे लिखा, 'लेकिन जो ज्यादा प्रभावशाली है, वह यह है कि तुम अपने प्रिय लोगों का सपोर्ट और सुरक्षा करना जारी रखते हो। मैं तुमको अंत तक प्यार करती हूं, हर मुश्किल को अपने साथ लेने के लिए। कभी मत बदलना'। सोशल मीडिया पर तानिया श्रॉफ का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अहान शेट्टी के फैंस उनके पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

इतना ही नहीं अहान शेट्टी और सुनील शेट्टी ने भी तानिया श्रॉफ के पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अहान शेट्टी ने पोस्ट पर कमेंट कर हुए लिखा, 'आई लव यू।' वहीं सुनील शेट्टी ने कमेंट में दिल का इमोजी बनाया है। बात करें अहान शेट्टी की फिल्म तड़प की तो इसमें उनके साथ तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में हैं। वहीं फिल्म तड़प का निर्देशन मिलन लूथरिया ने किया है। तड़प तेलुगु फिल्म आरएक्स 100 का आधिकारिक रीमेक है। 

chat bot
आपका साथी