आदित्य रॉय कपूर ने दीवा धवन को डेट करने से किया इनकार, शादी की बात को भी नकारा

Aditya Roy Kapur Dismissed Marriage Rumours with Diva Dhawan आदित्य रॉय कपूर इन दिनों फिल्म मलंग के प्रमोशन में व्यस्त हैंl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 04:31 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jan 2020 09:17 PM (IST)
आदित्य रॉय कपूर ने दीवा धवन को डेट करने से किया इनकार, शादी की बात को भी नकारा
आदित्य रॉय कपूर ने दीवा धवन को डेट करने से किया इनकार, शादी की बात को भी नकारा

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म एक्टर आदित्य रॉय कपूर अक्सर मॉडल दिवा धवन के साथ रिलेशनशिप में होने से इनकार करते हैं लेकिन मॉडल और एक्ट्रेस दीवा धवन को आदित्य रॉय कपूर के घर पर कई बार स्पॉट किया गया हैl आदित्य रॉय कपूर जब भी खबरों में आते हैं, तो उनके मॉडल-एक्ट्रेस दीवा धवन के साथ के रुमर्ड अफेयर के बारे में भी लिखा जाता है।

इस बारे में मीडिया का ध्यान तब गया जब दोनों को 2018 में एक डिनर डेट पर एक रेस्तरां से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया था। हालांकि आदित्य या दीवा में से किसी ने भी ऑन रिकॉर्ड अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है। आदित्य ने हमेशा दीवा धवन को ‘खास दोस्त’ की श्रेणी में ही रखा है। मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में आदित्य रॉय कपूर ने कहा कि वह और दीवा सालों से अच्छे दोस्त हैं और उनके बीच कुछ नहीं पक रहा है।

 

View this post on Instagram

🕊🤎

A post shared by Diva Dhawan (@diva.dhawan) on Jan 18, 2020 at 12:01am PST

उन्होंने उनकी शादी की अफवाहों को भी खारिज कर दिया। इस बारे में बताते हुए आदित्य रॉय कपूर ने कहा, ‘उसने एक अच्छा बयान दिया, यह कहते हुए कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है और मैंने भी इसे दोहराया है। मुझे लगता है कि इसे इस बात से हवा मिलती है कि हम अक्सर डिनर पर देखें जाते है। हम सालों से दोस्त हैं और अभी कुछ समय से मुलाकात भी नहीं हुई है। शादी मेरे लिए दूर की कौड़ी है। मैं जल्दबाजी में नहीं हूं।’

 

View this post on Instagram

'bout time. #DieselWatch @diesel #DieselON #Axial #Smartwatch #LoveTech #DigitalLov

A post shared by @ adityaroykapur on Nov 27, 2019 at 11:33pm PST

इसके विपरीत कपल से जुड़े एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि दीवा को आदित्य के घर पर कई बार स्पॉट किया गया है। इससे यह बात तो क्लियर है कि आदित्य अभी भी यह मानने को तैयार नहीं है कि वह दीवा को डेट कर रहे हैl

 

View this post on Instagram

Makeup to wake up☕️

A post shared by Diva Dhawan (@diva.dhawan) on Jan 7, 2020 at 10:51pm PST

हालांकि यह तो केवल समय ही बताएगा। काम के मोर्चे पर आदित्य रॉय कपूर इन दिनों फिल्म मलंग के प्रमोशन में व्यस्त हैं, इसमें दिशा पाटनी, अनिल कपूर और कुणाल खेमू की भी अहम भूमिकायें हैं। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है और यह फिल्म 7 फरवरी, 2020 को रिलीज होगी।

chat bot
आपका साथी