Fatima Sana Shaikh ने ग्लैमरस अंदाज में करवाया फोटोशूट, फैंस का मचला दिल, देखें तस्वीरें

फातिमा सना शेख को पिछली बार अजीब दास्तान में देखा गया थाl यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थीl इसके अलावा वह जयदीप अहलावत के साथ शॉर्ट फिल्म मजनू में भी नजर आई थीl फातिमा सना शेख फिल्म अभिनेत्री हैl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 05:16 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 05:17 PM (IST)
Fatima Sana Shaikh ने ग्लैमरस अंदाज में करवाया फोटोशूट, फैंस का मचला दिल, देखें तस्वीरें
फातिमा सना शेख सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैंl

नई दिल्ली, जेएनएनl फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया पर ने हालिया फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की है जो कि बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैl इसमें उन्होंने ओवरसाइज प्रिंटेड शर्ट पहन रखी है और वह बहुत खूबसूरत लग रही हैंl फातिमा सना शेख ने फोटो से जुड़े लोगों को क्रेडिट भी दिया हैंl इसके पहले भी वह अपनी कई तस्वीरें शेयर कर चुकी है जो कि काफी पसंद की गई थीl

फातिमा सना शेख को पिछली बार 'अजीब दास्तान' में देखा गया थाl यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थीl इसके अलावा वह जयदीप अहलावत के साथ शॉर्ट फिल्म 'मजनू' में भी नजर आई थीl फातिमा सना शेख फिल्म अभिनेत्री हैl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl वह आमिर खान के साथ दंगल और ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में भी नजर आ चुकी हैl हाल ही में आमिर खान का तलाक हुआ हैl इसके चलते उन्हें ट्रोल भी किया गया थाl

 

View this post on Instagram

A post shared by Fatima Sana Shaikh (@fatimasanashaikh)

लोगों का मानना है कि फातिमा सना शेख का आमिर खान के साथ अफेयर चल रहा हैl इसके चलते आमिर खान और किरण राव के बीच तलाक हुआ हैl फातिमा सना शेख सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैंl वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती और अपने फैंस से बातचीत करती हैंl इसके चलते उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते हैं। फातिमा सना शेख अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैl इसके चलते उनके फैंस इसपर जमकर कमेंट और लाइक करते हैंl उनका यह अंदाज काफी पसंद किया जाता हैl फातिमा सना शेख डांस और योग से जुड़े वीडियो भी शेयर करती हैl

 

View this post on Instagram

A post shared by Fatima Sana Shaikh (@fatimasanashaikh)

फातिमा सना शेख का डेब्यू फिल्म दंगल से हुआ हैl इस फिल्म में उनकी भूमिका को काफी सराहा गया थाl फातिमा सना शेख के अलावा इस फिल्म में आमिर खान और सान्या मल्होत्रा की अहम भूमिका थीl फातिमा सना शेख की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान फ्लॉप हो गई थीl

chat bot
आपका साथी