Varun Dhawan को शादी के लिए मनीष मल्होत्रा ने ऐसे किया था तैयार, अनसीन वीडियो अब हुआ वायरल

वरुण ने अपनी लॅन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताश दलाल से रविवार यानी 24 जनवरी को अलीबाग के द मैंशन हाउस में शादी की है। नताशा और वरुण की शादी में बॉलीवुड की कई नामचीन ह​स्तियों ने शिरकत की। शादी

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 08:32 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 08:32 AM (IST)
Varun Dhawan को शादी के लिए मनीष मल्होत्रा ने ऐसे किया था तैयार, अनसीन वीडियो अब हुआ वायरल
Fashion Designer Manish Malhotra Dessed Up To Varun Dhawan Watch Viral Video

नई दिल्ली, जेएनएन। 'कुली नंबर 1' एक्टर वरुण धवन इन दिनों आपनी शादी की खबरों को लेकर काफी चर्चा में हैं। वरुण ने अपनी लॅन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताश दलाल से रविवार यानी 24 जनवरी को अलीबाग के द मैंशन हाउस में शादी की है। नताशा और वरुण की शादी में बॉलीवुड की कई नामचीन ह​स्तियों ने शिरकत की। शादी और उनकी रस्मों से जुड़ी कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल पर काफी वायरल हुईं जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया। इसी बीच अब वरुण की शादी से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया हैं। इस वीडियो में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, शादी से पहले वरुण धवन को तैयार कराते नजर आ रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manish Malhotra Vows (@manishmalhotravows)

दरअसल, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मनीष   वरुण धवन को कोट पहनाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वह वरुण के कपड़ों की स्टाइलिंग कर रहे हैं। वहीं इस दौरान आप वरुण के चेहरे पर उनकी शादी की खुशी को साफ को देख सकते हैं। वरुण आउटफिट पहनकर मिरर में खुद को देख रहे हैं। एक्टर का ये वीडियो सेाशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं फैंस इसे लाइक करने के साथ ही इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल एक फेमस फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने शादी के लिए अपने आउटफिट खुद डिजाइन किए थे।  

वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी के बाद अब दोनों के ग्रैंड रिसेप्शन की खबरें भी खबरें आमने आ रही हैं। खबरों की मानें तो  वरुण की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन अगले महीने 2 फरवरी को मुंबई के एक होटल में आयोजित किया जाएगा। हालांकि इससे पहले खबरें आईं थी कि वरुण नताशा की शादी के 1 दिन बाद 26 जनवरी को ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा। लेकिन अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि अब इस रिसेप्शन को थोड़े दिनों बाद आयोजित किया जाएगा। हलांकि अभी तक इस बारे में वरुण की फैमिली की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

chat bot
आपका साथी