Coronavirus से संक्रमित हुए सोनू सूद तो फैन ने रखा उनके लिए व्रत, फिर एक्टर ने कही ये बात

सोनू सूद पिछले साल से ही गरीबों जरूरतमंद और परेशान लोगों की वजह से चर्चा में हैं। उन्हें गरीबों का मसीहा भी कहा जाता है। सोनू सूद अब भी लोगों की मदद के लिए हर समय आगे रहते हैं। इन दिनों सोनू सद कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे थे।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 04:06 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 04:09 PM (IST)
Coronavirus से संक्रमित हुए सोनू सूद तो फैन ने रखा उनके लिए व्रत, फिर एक्टर ने कही ये बात
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद, Instagram : sonu_sood

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद पिछले साल से ही गरीबों, जरूरतमंद, और परेशान लोगों की मदद करने की वजह से चर्चा में हैं। उन्हें गरीबों का मसीहा भी कहा जाता है। सोनू सूद अब भी लोगों की मदद के लिए हर समय आगे रहते हैं। इन दिनों सोनू सद कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे थे। बीते दिनों वह इस महामारी से संक्रमित हो गए थे। ऐसे में सोनू सूद के फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

इतना ही नहीं सोनू सूद के जल्द ठीक होने के लिए उनके फैंस नवरात्रि का व्रत तक रख रहे हैं। दरअसल सोनू सूद के एक फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हुए लिखा, 'जब आप किसी ऐसे व्यक्ति की मदद करते हैं जो सिर्फ धन से गरीब होता है, तो उस व्यक्ति के लिए आप ईश्वर का रूप बन जाते हैं। सोनू सूद जी आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं है, सुनकर नवरात्रि का व्रत रखा।'

सोशल मीडिया पर सोनू सूद के फैंस का यह ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। वहीं अभिनेता ने भी उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सोनू सूद ने फैन के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'पप्पू भाई, व्रत मेरे लिए नहीं देश की जनता की जान बचाने के लिए रखिए। मुझ से ज्यादा उन्हें दुआओं की जरूरत है।' सोशल मीडिया पर सोनू सूद का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

अभिनेता के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में सोनू सूद कोरोना वायरस से संक्रमित पाए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्विटर के जरिए दी थी। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक नोट साझा किया। इस नोट में उन्होंने लिखा, 'कोरोना वायरस मोड और स्पिरिट सुपर पॉजिटिव है। नमस्कार दोस्तों मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि कोविड-19 का मेरा टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसलिए मैंने खुद को क्वॉरेंटाइन कर लिया है। चिंता की कोई बात नहीं, उल्टा अब मेरे पास पहले से ज्यादा समय रहेगा आपकी मुश्किल को ठीक करने का। याद रहे कोई भी तकलीफ। मैं हमेशा आपके साथ हूं, सोनू सूद।' 

chat bot
आपका साथी