LIVE BLOG

Entertainment News LIVE 9 Dec: दीपिका पादुकोण स्टारर 'छपाक' का पोस्टर जारी, जल्द आएगा ट्रेलर

<p>Entertainment News LIVE 9 Dec: दीपिका पादुकोण की फ़िल्म छपाक का पोस्टर जारी हो गया है। इसके साथ ही फ़िल्म के ट्रेलर के रिलीज़ डेट भी समाने आ गई है। दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ट्रेलर रिलीज़ किया है। इसके बाद उन्होंने एक पोस्ट के जरिए बताया कि फ़िल्म का ट्रेलर 10 दिसंबर को रिलीज़ किया जाएगा। </p>

Rajat SinghPublish:Mon, 09 Dec 2019 10:23 AM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 08:12 PM (IST)
Entertainment News LIVE 9 Dec: दीपिका पादुकोण स्टारर 'छपाक' का पोस्टर जारी, जल्द आएगा ट्रेलर
Entertainment News LIVE 9 Dec: दीपिका पादुकोण स्टारर 'छपाक' का पोस्टर जारी, जल्द आएगा ट्रेलर

Highlights

  • Miss Universe 2019 की विजेता बनी जोजिबिनी टूंजी
  • Bigg Boss के घर से बाहर हुए सिद्धार्थ शुक्ला
  • दीपिका पादुकोण की फ़िल्म छपाक का पोस्टर जारी
09/12/2019
8:12:09 pm

मीटू पर बोले शाहरुख़ ख़ान, जानिए क्या कहा

मीटू मूवमेंट को लेकर शाहरुख़ ख़ान ने अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि भारतीय सिनेमा में इसे गहराई और गंभीरता के साथ नहीं उठाया गया। वहीं, उन्होंने इसे महिलाओं के लिए एक बड़ा मुद्दा भी बताया। पूरी ख़बर के लिए क्लिक करें-

09/12/2019
3:07:12 pm

पानीपत विवाद पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया ट्वीट

पानीपत फ़िल्म में महाराज सूरजमल के चित्रण को लेकर विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब राजस्ठान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने  डिस्ट्रीब्यूटर्स को जाट समाज से बात करने की सलाह दी है। पूरी ख़बर के लिए क्लिक करें-

09/12/2019
1:20:16 pm

Miss Universe 2019 की विजेता बनी साउथ अफ्रीका की Zozibini Tunzi

इस साल मिस यूनिवर्स का खिताब साउथ अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी (Zozibin Tunzi) ने अपने नाम किया। उन्होंने इसके लिए 90 सुंदरियों को  हराकर इस ख़िताब पर कब्जा किया। वहीं, इस मुकाबले में भारत की और से वर्तिका सिंह ने की। लखनऊ की वर्तिका टॉप-10 में जगह बनाने में असफल रही। हालांकि, उन्होंने देशी अवतार में आकर लोगों का दिल जीत लिया। पढ़ें पूरी ख़बर-

09/12/2019
10:33:02 am

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस के घर से बाहर

Bigg Boss 13: बिग बॉस के घर में एक और बड़ा धमाका होने वाला है। घर के मुख्य सदस्य सिद्धार्थ शुक्ला को बिग बॉस घर से बाहर जाने को कहेंगे। हालांकि, वह अभी खेल से बाहर नहीं हो रहे हैं। वहीं, कुछ दिनों के लिए सिक्रेटरूम में जा रहे हैं। क्लिक करके पढ़ें पूरी ख़बर-

09/12/2019
10:28:53 am

Panipat Ban: राजस्थान के मंत्री ने की बैन की मांग

Panipat Ban: पानीपत फ़िल्म को लेकर एक के बाद एक विवाद सामने आ रहे हैं। अब फ़िल्म में राजा सूरजमल को लेकर दिखाए गए अंश पर राजस्थान में बवाल हो गया है। लोग फ़िल्म के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, राजस्थान के पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने बैन की मांग की है। पढ़ें पूरी ख़बर-

chat bot
आपका साथी