Elnaaz Norouzi का दावा, MeToo आरोप के कारण कई लोग साथ नहीं करना चाहते काम

एलनाज नौरोजी फिल्म अभिनेत्री हैंl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl

एलनाज नौरोजी हाल ही में फिल्म हेलो चार्ली में नजर आई थीl उन्होंने उनकी आगामी प्रोजेक्ट के बारे में खुलकर बात की हैl साथ ही उन्होंने बॉलीवुड में बतौर आउटसाइडर होने के चलते उनपर हुए अत्याचारों के बारे में भी बात की हैl

Rupesh KumarSat, 24 Apr 2021 11:08 PM (IST)

नई दिल्ली, जेएनएनl एलनाज नौरोजी हाल ही में फिल्म 'हेलो चार्ली' में नजर आई थीl उन्होंने उनकी आगामी प्रोजेक्ट के बारे में खुलकर बात की हैl साथ ही उन्होंने बॉलीवुड में बतौर आउटसाइडर होने के चलते उनपर हुए अत्याचारों के बारे में भी बात की हैl इसके अलावा उन्होंने मी टू आरोपों पर भी खुलकर अपनी राय रखी हैl उन्होंने यह आरोप विपुल शाह के खिलाफ लगाए थेl

इस बारे में पूछे जाने पर एलनाज नौरोजी ने कहा, 'इस बारे में और कुछ बताने के लिए नहीं है लेकिन मेरे लिए यह जरूरी था कि जब इस अभियान की शुरू हुईl तब मुझे लगा कि मुझे भी अपनी बात कहनी चाहिएl मुझे लगा लोगों को इस बारे में पता होना चाहिएl अगर मुझे कोई एक्शन लेना होता तो मैं 10 वर्ष बाद भी ले सकती हूंl यह एक भावुक परेशान कर देने वाला क्षण होता हैl आप ऐसे नहीं पूछ सकते कि आपने पहले क्यों नहीं कहा और अभी क्यों कह रहे हैंl हम इंसान हैंl हम अलग-अलग क्षणों से गुजरते हैंl इसके बाद हम निर्णय लेते हैl मुझे लगा मुझे अपनी बात रख कर लोगों का हौसला बढ़ाना चाहिएl मेरे लिए अपनी बात कहना ही बहुत थाl'

इस बारे में आगे बताते हुए एलनाज नौरोजी ने कहा, 'जब भी आप किसी महत्वपूर्ण बात पर अपनी बात रखते हैंl यह आपके करियर को खराब कर सकता हैl कई लोगों के व्यवहार में बदलाव आया हैl इसके अलावा कई लोग मेरे साथ काम नहीं करना चाहते हैं लेकिन कई लोगों की नजरों में मेरा सम्मान बढ़ गया है और वह मेरे साथ काम कर रहे हैंl लोगों को यह बात समझ में आती हैl'

एलनाज नौरोजी फिल्म अभिनेत्री हैंl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl इसके अलावा वह वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैl उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है।

रोमांचक गेम्स खेलें और जीतें
एक लाख रुपए तक कैश अभी खेलें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.