तुषार कपूर के बर्थडे पर बहन एकता कपूर ने शेयर किया ये खास वीडियो, ऐसे दी बधाई

बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर आज अपना 43वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी बहन एकता कपूर ने उन्हें अलग तरह से जन्मदिन की बधाई दी है।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 03:57 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 04:08 PM (IST)
तुषार कपूर के बर्थडे पर बहन एकता कपूर ने शेयर किया ये खास वीडियो, ऐसे दी बधाई
तुषार कपूर के बर्थडे पर बहन एकता कपूर ने शेयर किया ये खास वीडियो, ऐसे दी बधाई

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर आज अपना 43वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी बहन एकता कपूर ने उन्हें अलग तरह से जन्मदिन की बधाई दी है। एकता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें तुषार, उनके बेटे लक्ष्य, पिता जितेंद्र नजर रहे हैं। एकता के इस वीडियो में तुषार के बेटे के साथ उनके कुछ खूबसूरत पल दिख रहे हैं।

एकता के इस वीडियो पर करिश्मा तन्ना और हितेश तेजवानी ने भी तुषार को विश किया है। करिश्म और हितेन तेजवानी के अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी तुषार को जन्मदिन की बधाई दी है। स्मृति ने ईरानी ने एकता कपूर के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'मेरी तरफ से भी जन्मदिन की बहुत बधाई'।

वर्क फ्रंट की बात करें तो तुषार ने ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया है। साल 2001 में उन्होंने 'मुझे कुछ कहना है' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में तुषार के अपोजिट करीना कपूर नजर आई थीं। उसके बाद तुषार ने 'क्या दिल ने कहा', 'ये दिल', 'जीना सिर्फ मेरे लिए' और 'कुछ तो है' जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन तुषार की ये सारी फिल्में लगातार फ्लॉप हुईं। इसके बाद साल 2006 में तुषार को रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल'के लिए काफी सराहा गया। तुषार के इस रोल को आजतक याद किया जाता है।

chat bot
आपका साथी