Ayushmann Khurrana ने शेयर की शर्टलेस फोटो, लिखा- अज्ञात से सवाल का अज्ञात सा जवाब है...

Dream Girl Actor Ayushmann Khurrana Shared Shirtless Photo आयुष्मान खुराना ने एक शर्टलेस फोटो अपलोड की है जिसमें वो समुद्र के किनारे खड़े हैं। (फोटो- Instagram)

By Mohit PareekEdited By: Publish:Tue, 17 Sep 2019 04:38 PM (IST) Updated:Tue, 17 Sep 2019 04:39 PM (IST)
Ayushmann Khurrana ने शेयर की शर्टलेस फोटो, लिखा- अज्ञात से सवाल का अज्ञात सा जवाब है...
Ayushmann Khurrana ने शेयर की शर्टलेस फोटो, लिखा- अज्ञात से सवाल का अज्ञात सा जवाब है...

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना लगातार सुर्खियों में हैं। पहले सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए नेशनल अवॉर्ड की घोषणा और उसके बाद फिल्म ड्रीम गर्ल का बॉक्स ऑफिस के हिट होने से एक्टर खबरों में बने हुए हैं। लेकिन अब उनकी तस्वीरों से लग रहा है कि वो अभी थोड़ा रिलेक्स मूड मे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर अपलोड की है, जिसमें वो समुद्र के किनारे खड़े हैं और यह शर्टलेस तस्वीर है।

उन्होंने इस तस्वीर के साथ खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में एक कविता लिखी है। वहीं तस्वीर में दिख रहा है कि वो जेब में हाथ डाले खड़े हैं और शर्टलेस होकर कुछ सोच रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है-

'अज्ञात से सवाल का
अज्ञात सा जवाब है
अज्ञात सी मेरी नींद में
अज्ञात सा इक ख़्वाब है
अज्ञात से महासागर में अज्ञात सा ही आब है
मेरी हैसियत कुछ भी नहीं कोई अज्ञात ही लाजवाब है।
-आयुष्मान '

 

View this post on Instagram

अज्ञात से सवाल का अज्ञात सा जवाब है अज्ञात सी मेरी नींद में अज्ञात सा इक ख़्वाब है अज्ञात से महासागर में अज्ञात सा ही आब है मेरी हैसियत कुछ भी नहीं कोई अज्ञात ही लाजवाब है। -आयुष्मान

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) on Sep 17, 2019 at 2:37am PDT

बता दें कि उनकी फिल्म 'ड्रीम गर्ल' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस पर रही है और अभी दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता है। फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन हुए हैं और फिल्म ने 50 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर लिया है, जिसके अभी बढ़ने की संभावना है। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों की ओर से तारीफ मिल रही है।

 

View this post on Instagram

Phew. @aparshakti_khurana 💛 #Dreamgirl in cinemas!

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) on Sep 12, 2019 at 8:14pm PDT

'ड्रीम गर्ल' में आयुष्मान खुराना और नुसरत के अलावा विजय राज और अन्नू कपूर भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने एक ऐसे लड़के का किरदार निभाया है, जो लड़की की आवाज भी निकाल सकता है और वो कॉल सेंटर पर काम करता है और उसकी आवाज के लोग दीवाने हो जाते हैं।

chat bot
आपका साथी