दिव्यांका त्रिपाठी प्रेग्नेंट हैं क्या, पहले भी आई हैं ऐसी ख़बरें, तो इस बार...

दिव्यांका त्रिपाठी का नाम इस बार की फ़ोर्ब्स इंडिया सेलेब्रिटी की 100 हस्तियों की फेहरिस्त में दूसरी बार शामिल हुआ था l

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Fri, 22 Mar 2019 05:57 PM (IST) Updated:Mon, 25 Mar 2019 07:31 AM (IST)
दिव्यांका त्रिपाठी प्रेग्नेंट हैं क्या, पहले भी आई हैं ऐसी ख़बरें, तो इस बार...
दिव्यांका त्रिपाठी प्रेग्नेंट हैं क्या, पहले भी आई हैं ऐसी ख़बरें, तो इस बार...

मुंबई। छोटे परदे की सुपरस्टार दिव्यांका त्रिपाठी को लेकर अक्सर दो तरह की ख़बरें आती हैं। एक उन्होंने अपना शो ये है मोहब्बतें छोड़ दिया है और दूसरा वो जल्द ही माँ बनने वाली हैं। दिव्यांका हर बार सच्चाई बताती हैं और इस बार भी बताई है।

सच ये है कि वो प्रेग्नेंट नहीं हैं। ये बातें एक तस्वीर के कारण आई थीं जिसे दिव्यांका और उनके पति ने एडिटिंग का कमाल बताया है। हुआ ये कि पिछले दिनों सोशल मीडिया में एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें उनके पेट का हिस्सा थोड़ा ऐसा दिख रहा था मानो वो गर्भवती हैं। दिव्यांका और विवेक तक बात पहले ही पहुंच गई थी लेकिन उन्होंने अब जा कर रिएक्ट किया है।

दिव्यांका के मुताबिक ऐसा कुछ नहीं है। जिस आदमी ने वो फोटो एडिट कर ऐसी बनाई है वो बहुत ही टैलेंटेड है। मुझे पता नहीं इसके पीछे किसका हाथ है। इसी दौरान दिव्यांका के पति विवेक दहिया भी ताने मारने के मूड में थे। उन्होंने कहा कि ये एडिटिंग नहीं है। यह सच है। हमने इसे हटा दिया है और अभी साइड में रख दिया है। जब भी हमें ऐसी अफ़वाह वाली न्यूज़ की जरुरत होती है तो हमलोग पेट पर तकिया लगा कर फुला लेते हैं और फोटो खिंचवा लेते हैं।

दिव्यांका के मुताबिक उन्हें इस तस्वीर पर काफ़ी हंसी आई थी। दिव्यांका और विवेक की तीन साल पहले शादी हुई थी । ये है मोहब्बतें के अलावा वो इन दिनों द वायस नाम के शो को होस्ट कर रही हैं l दिव्यांका त्रिपाठी का नाम इस बार की फ़ोर्ब्स इंडिया सेलेब्रिटी की 100 हस्तियों की फेहरिस्त में दूसरी बार शामिल हुआ था l

दिव्यांका एक मात्र इंडियन टीवी एक्ट्रेस रहीं, जिन्हें दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, आलिया भट्ट जैसे सितारों के साथ शामिल किया गया है l दिव्यांका ने इस बारे में कहा कि मैं नंबर गेम में बहुत विश्वास नहीं करती हूं l

यह भी पढ़ें: दिशा वकानी को कड़ी चेतावनी, तारक मेहता को लेकर उठाया गया ये बड़ा कदम

chat bot
आपका साथी