Divvya Chouksey Serials: एमटीवी से लेकर 'है अपना दिल तो आवारा' तक, कुछ ऐसा रहा दिव्या चौकसे का सफर

Divvya Chouksey Serials दिव्या ने अपने करियर की शुरुआत लंदन से की थी। साल 2016 में वह एक बॉलीवुड फ़िल्म का हिस्सा भी बनीं।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 10:15 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 10:26 AM (IST)
Divvya Chouksey Serials: एमटीवी से लेकर 'है अपना दिल तो आवारा' तक, कुछ ऐसा रहा दिव्या चौकसे का सफर
Divvya Chouksey Serials: एमटीवी से लेकर 'है अपना दिल तो आवारा' तक, कुछ ऐसा रहा दिव्या चौकसे का सफर

नई दिल्ली, जेएनएन। Divvya Chouksey Serials: बॉलीवुड को एक और झटका लगा है। राइसिंग एक्ट्रेस दिव्या चौकसे ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। कैंसर से पीड़ित दिव्या ने रविवार यानी 12 जुलाई को आखिरी सांस ली। उनके जाने के बाद से फैंस गहरे सदमें हैं। वहीं, दिव्या ने निधन से कुछ घंटे पहले ही अपने फैंस को अपनी बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। 

आपको बता दें कि दिव्या ने अपने करियर की शुरुआत लंदन से की थी। उनकी बहन पल्लवी की पोस्ट के मुताबिक, उन्होंने लंदन से एक्टिंग का कोर्स किया था। इसके बाद टीवी विज्ञापन और कॉर्मशियल में सक्रिय हो गईं। विकी बायो के मुताबिक, दिव्या ने मिस इंडिया यूके में भाग लिया था। इस इवेंट में वह सेकेंड रनर-अप भी रही थीं। इसके अलावा दिव्या ने आई एम सी मिस यूनिवर्स में भी भाग लिया था। 

इसे भी पढ़िए: कैंसर से जंग हारी एक्ट्रेस दिव्या चौकसे, जाने से पहले लिखा-'मौत के बिस्तर पर हूं'

दिव्या ने टीवी में भी काम किया। वह एमटीवी के सीरियल्स में नज़र आईं। एमटीवी मेकिंग द कट में नज़र आईं। इसके अलावा वह एमटीवी ट्र लाइफ का भी हिस्सा बनीं। यह एमटीवी का वह शो था, जिसे कलर्स के शो बिग बॉस को टक्कर देने के लिए उतारा गया था। हालांकि, यह उतना सफ़ल नहीं हो पाया। 

दिव्या ने अपने फ़िल्म करियर की शुरुआत साल 2016 में आई फ़िल्म 'है अपना दिल तो आवारा' से किया। इस फ़िल्म में साहिल आनंद भी नज़र आए थे। साहिल इससे पहले एमटीवी के शोज़ और स्टूडेंट्स ऑफ़ दी ईयर्स जैसे फ़िल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। दिव्या के जाने के बाद साहिल ने उन्हें याद करते हुए एक इमोशनल नोट भी लिखा है। इसमें उन्होंने बताया कि वह दिव्या को हमेशा मिस करेंगे। 

दिव्या की बात करें, तो वह फ़िल्मों के अलावा म्यूज़िक एलबम्स में भी नज़र आती रही हैं। ऐसा ही एक गाना है 'पटियाले दी क्वीन'

chat bot
आपका साथी