रेड बिकिनी में समुंद्र किनारे यू एंजॉय करती दिखीं दिशा पाटनी, तस्वीर देख फैंस ने कही ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड लुक के चलते सुर्खियों में रहती हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वो समुंद्र किनारे चिल करती दिख रही हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 10:40 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 10:40 AM (IST)
रेड बिकिनी में समुंद्र किनारे यू एंजॉय करती दिखीं दिशा पाटनी, तस्वीर देख फैंस ने कही ये बात
Disha Patani enjoyed beach in a red bikini. photo source @dishapatani instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड लुक के चलते सुर्खियों में रहती हैं। वो अक्सर अपनी आगमी फिल्मों से जुड़े अपडेट भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो समुंद्र किनारे चिल करती दिख रही हैं।

इस फोटो को अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फोटो में अभिनेत्री रेड कलर की टाइगर प्रिंटेंड बिकिनी पहने हुए एंजॉय कर रही है। इस तस्वीर में अभिनेत्री समुंद्र किनारे खडे़ होकर पोज देती दिख रही हैं। अभिनेत्री की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है फोटो को अब तक (खबर लिखे जाने तक) 15 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं औऱ उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by disha patani (paatni) 🦋 (@dishapatani)

हाल ही में उन्होंने ईटाइम्स से बात करते हुए खुलासा किया था कि वो ट्विस्ट और टर्न से भरी अपनी आगामी फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में बेहद बोल्ड और निडर किरदार निभा रही हैं और अपने एक्शन स्टंट जितना संभव हो सके हो खुद करने की बात कही है। इसके लिए एक्ट्रेस जमकर ट्रेनिंग कर रही हैं।

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो मोहित सूरी के निर्देशन में बन रही फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेता अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम और तारा सुतारिया भी अमह किरदार में नजर आने वाली हैं। एकता कपूर द्वारा निर्मित ये फिल्म साल 2011 में आई सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर की फिल्म का सीक्वल है।

इसके अलावा वो शशांक खेतान की फिल्म योद्धा में अभिनेता शाहिद कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। साथ ही दिशा एकता कपूर की फिल्म के टीना में भी नजर आने वाली हैं। उन्हें आखिरी बार प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी फिल्म राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई में सलमान खान के साथ देखा गया था।

chat bot
आपका साथी