Disha Patani का ट्रांसफॉर्मेशन देख आपको लगेगा झटका! 19 साल में ऐसी दिखती थीं हॉट एक्ट्रेस
वीडियो में दिशा की महज 19 साल की है और वो तब बिल्कुल अलग दिखती थीं। उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक है। वीडियो में वह किसी एड शूट के लिए स्क्रीन टेस्ट दे रही हैं जो किसी कोल्ड क्रीम एड स्क्रिप्ट का था जिसपर दिशा काम करती नजर आ रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में दिशा पाटनी उन एक्ट्रेसेस में हैं जो न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी फिटनेस और स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। दिशा ने हाल ही में अपना 28वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं जिसमें वह टाइगर श्रॉफ और उनकी बहन के साथ एंजॉय करती नजर आईं। वहीं इसी बीच दिशा का एक पुराना वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर दिशा पाटनी के फैंस काफी हैरान हैं। वीडियो में एक्ट्रेस को देखकर आप अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं कर पाएंगे कि ये वाकई दिशा पाटनी ही है।
A post shared by FitLook ® (@fitlookmagazine)
ब्यूटीक्वीन और स्टाइल आइकॉन एक्ट्रेस दिशा पाटनी का एक थ्रोबैक वीडियो फिटलुक मैग्जीन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। शेयर किया है। इस वीडियो में दिशा की महज 19 साल की है और वो तब बिल्कुल अलग दिखती थीं। वीडियो में उनका ट्रांसफॉर्मेशन वाकई देखने लायक है। वीडियो में वह किसी एड शूट के लिए स्क्रीन टेस्ट दे रही हैं। ये एड किसी कोल्ड क्रीम एड स्क्रिप्ट का था जिसपर दिशा काम करती नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दिशा इसमें इतनी स्लिम नहीं दिख रहीं हैं, जितनी की वो आज दिखती हैं। उनके तब के और अब के लुक में उनका ट्रांसफॉर्म वाकई उनके फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज है।
वीडियो की बात करें तो आप इसमें देख सकते हैं शुरुआत में ही दिशा अपने नाम के साथ अपना इंट्रोडेक्शन देती हैं। साथ ही दिशा अपनी उम्र 19 साल बता रही हैं। वीडियो में दिशा क्यूट और सिंपल लग रही हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं इस पर कमेंट कर यूजर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि दिशा के बर्थडे पर टाइगर ने उन्हें बड़े कूल अंदाज में बधाई दी थी। टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो दिशा पाटनी के साथ डांस करते नजर आ रहे थे। वीडियो में दिशा ने वाइट कलर का टॉप और जींस पहन रखी थी। वहीं टाइगर श्रॉफ ने टीशर्ट और वाइट कलर की पैंट पहन रखी है। टाइगर ने वीडियो शेयर कर लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे विलेन दिशा पाटनी'।