दिशा पाटनी ने शेयर कीं बेहद सिजलिंग फोटोज, खुद को कमेंट करने से रोक पाईं टाइगर श्रॉफ की बहन भी

दिशा के फैंस सोशल मीडिया पर उनकी लेटेस्ट तस्वीरों का इंतजार ही करते रहते हैं। ऐसे में दिशा ने अपने फैंस को हाल ही में कुछ हॉट फोटोज शेयर कर ट्रीट दी है। दिशा की ये तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 09:41 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 09:41 PM (IST)
दिशा पाटनी ने शेयर कीं बेहद सिजलिंग फोटोज, खुद को कमेंट करने से रोक पाईं टाइगर श्रॉफ की बहन भी
दिशा पाटनी की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की हॉट और ग्लैमरस एक्ट्रेस दिशा पाटनी हमेशा की फैंस की पहली पसंद बनी रहती हैं। दिशा पाटनी अपने फैंस के बीच हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती हैं। दिशा के फैंस सोशल मीडिया पर उनकी लेटेस्ट तस्वीरों का इंतजार ही करते रहते हैं। ऐसे में दिशा ने अपने फैंस को हाल ही में कुछ हॉट फोटोज शेयर कर ट्रीट दी है। दिशा की ये तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में दिशा ने अपनी कुछ हॉट और सिजलिंग तस्वीरें शेयर की हैं। जिन्हें देख उनके फैंस भी हैरान रह गए हैं। दिशा पाटनी के फैंस को भी उनकी ये तस्वीरें खूब पसंद आ रही हैं। इतना ही नहीं बल्कि टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ को भी दिशा की ये तस्वीरें खूब पसंद आई हैं।

दिशा पाटनी ने ये तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दिशा का लुक देखते ही बन रहा है। दिशा पाटनी की ये तस्वीरें क्लोजअप से ली हुई हैं। उन्होंने तस्वीरों में मिनिमल मेकअप किया है। वहीं उनकी कातिलाना अदाएं उनके फैंस को कायल कर रही हैं। दिशा की ये तस्वीरें उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ को भई पसंद आई। कृष्णा ने दिशा की इस पोस्ट पर आग और आंखों में दिल उतर आने वाला ईमोजी शेयर किया है।

View this post on Instagram

A post shared by disha patani (paatni) 🦋 (@dishapatani)

बता दें कि दिशा पाटनी का नाम बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार होता है। दिशा अक्सर अपने ग्लैमरस अवतार के साथ ही अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। बी-टाउन में ऐसे रूमर्स हैं कि टाइगर श्रॉफ दिशा पाटनी को डेट कर रहे हैं। तो वहीं दोनों भी अक्सर एक साथ नजर आते रहते हैं। वहीं दिशा भी टाइगर के परिवार के साथ समय बिताती नजर आती हैं।

chat bot
आपका साथी