स्ट्रैपलेस ड्रेस में दिशा पाटनी ने शेयर की बोल्ड फ़ोटो, सोशल मीडिया यूज़र्स का धड़का दिल

हाल ही में दिशा पाटनी ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दिशा का बोल्ड अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। दिशा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल भी हो रही हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 05:08 PM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 05:08 PM (IST)
स्ट्रैपलेस ड्रेस में दिशा पाटनी ने शेयर की बोल्ड फ़ोटो, सोशल मीडिया यूज़र्स का धड़का दिल
दिशा पाटनी की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी अक्सर अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीत लेती हैं। दिशा के फैंस उनकी हर अदा के दीवाने हैं। ऐसे में दिशा भी फैंस को सरप्राइज करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में दिशा पाटनी ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दिशा का बोल्ड अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। दिशा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल भी हो रही हैं।

दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। दिशा की हर पोस्ट को उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। अब हाल ही में दिशा ने अपनी कुछ बेहद ही बोल्ड और खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। जिन्हें देखकर दिशा के फैंस भी उनके लिए पागल हो रहे हैं।

दिशा ने ये तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम एकाउंट के ज़रिए शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दिशा बेहद ख़ूबसूरत और ग्लैमरस लग रही हैं। दिशा पाटनी इन तस्वीरों में काले रंग की स्ट्रैपलेस रफल गाउन पहनी हुई हैं। जिसमें वो बेहद है खूबसूरत नजर आ रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए दिशा ने कैप्शन में कुछ भी नहीं लिखा है। दिशा की इन तस्वीरों पर उनके फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani)

बता दें कि दिशा पाटनी का नाम बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार होता है। दिशा अक्सर अपने ग्लैमरस अवतार के साथ ही अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। बी-टाउन में ऐसे रूमर्स हैं कि टाइगर श्रॉफ दिशा पाटनी को डेट कर रहे हैं। तो वहीं दोनों भी अक्सर एक साथ नजर आते रहते हैं। वहीं दिशा भी टाइगर के परिवार के साथ समय बिताती नजर आती हैं।

chat bot
आपका साथी