Disha Patani ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर, दिखा बोल्ड लुक

एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपने हॉट एंड बोल्ड लुक के चलते सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। इसी बीच उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वो बोल्ड लुक में दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को दिशा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 05:36 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 05:36 PM (IST)
Disha Patani ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर, दिखा बोल्ड लुक
Disha Patani shared a picture on social media, showed her bold look.

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपने हॉट एंड बोल्ड लुक के चलते सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। इसी बीच उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो बोल्ड लुक में दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को दिशा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

फोटो में वो समुद्र किनारे खड़े होकर प्रिंटेड बिकिनी पोज देती नजर आ रही हैं। फोटो में वो अपने हाथ में सीप लिए हुए दिख रही हैं। दिशा के इस फोटो को सोशल मीडिया पर उनके फैंस दिल खोलकर लाइक कर रहे हैं। फोटो को अब तक 13 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani)

साथ बॉलीवुड कलाकार फोटो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फोटो पर उनकी बहन खुशबू पाटनी ने कमेंट लिखा, ‘वाह बहुत सुंदर।’ अभिनेत्री एली अवराम ने लिखा, ‘बहुत सुंदर।’

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड टाइगर शॉफ और उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों उन्होंने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के अलगे दिन शेयर किया था, जिनमें वो टाइगर और कृष्णा के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड करती दिख रही हैं।

बात दें कि हाल ही में मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री दिशा पाटनी और अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर लॉकडाउन के उल्लंघन के मामले में एफआईआर की थी। पुलिस के अनुसार दोनों कार में बेवजह घूम रहे थे, जिसके चलते पुलिस ने आईपीसी की धारा 188 के तहत दोनों पर मामला दर्ज किया था।

बात आगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्दी ही फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस तारा सुतारिया अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म साल 2014 में आई मोहित सूरी की एक्शन थ्रिलर मूवी 'एक विलेन' का सीक्वल है। फेमस डायरेक्ट एकता कपूर द्वारा निर्मित इस को मोहित सूरी निर्देशित कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी