Disha Patani ने किया खुद मेकअप, एक्ट्रेस एली अवराम ने दिया ये रिएक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने शूट के लिए खुद मेकअप करती नजर आ रही हैं। जबकि कुछ मेकअप आर्टिस्ट उनके बालों को बांधते हुए नजर आ रहे हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 10:24 AM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 12:35 PM (IST)
Disha Patani ने किया खुद मेकअप, एक्ट्रेस एली अवराम ने दिया ये रिएक्शन
Disha Patani did her own make-up. photo source @dishapatani instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। अपने बोल्ड एंड हॉट लुक के लिए चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने शूट के लिए खुद मेकअप करती नजर आ रही हैं। जबकि कुछ मेकअप आर्टिस्ट उनके बालों को बांधते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर कर कैप्शन लिखा, ‘मैंने पहली बार एक ब्रांड शूट के लिए खुद अपना मेकअप किया है। जबकि मेरे हेयर स्टाइल को जोया क्विन्नी ने बनाया है।’ वहीं मेकअप के बाद उन्होंने वीडियो में अपनी एक फोटो को भी शेयर किया है। जिसमें वो उनका लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है। उनकी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है, वीडियो को अब तक (खबर लिखे जाने तक) 5 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani)

साथ ही कई बॉलीवुड अभिनेत्री उनके इस मेकअप कौशल की कमेंट कर तारीफ कर रही हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री एली अवराम ने कमेंट कर लिखा, ‘बहुत खूब डी’। शायरा अहमद खान ने लिखा, ‘आपको कौशल मिला है डी’ और एक दिल का इमोजी भी कमेंट किया है। खुशबू पाटनी ने लिखा, ‘कूल रील।’ साथ ही उनके फैंस भी वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

दिशा लंबे वक्त से अभिनेता टाइगर श्रॉफ को डेट करने की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं, अक्सर दोनों को साथ में देखा जाता है। लेकिन दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ दोनों में से किसी ने भी अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की हैं।

बता दें कि दिशा पाटनी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2015 में आई फिल्म ‘लोफर’ से की है, जिसमें उन्होंने वरुण तेजा के अपोजिट किरदार निभाया था। लेकिन उन्हें पहचान फिल्म ‘एमएस धोनी’ से मिली, जिसके बाद उन्होंने टाइगर श्रॉफ के साथ ‘बागी 2’ में काम किया। इस फिल्म में उनके किरदार को काफी सराहा गया था।

वहीं अगर बात उनके वर्कफ्रेंट की करें तो दिशा पाटनी सलमान खान की आगामी फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में अहम किरदार में नजर आएगीं। इस फिल्म का निर्देशन प्रुभदेवा ने किया है। दिशा ने इस फिल्म से पहले सलमान के साथ ‘भारत’ में नजर आईं थी। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को भी काफी पसंद किया गया था।

chat bot
आपका साथी