Disha Patani ने अंग्रेजी गाने पर किया धमाकेदार डांस, टाइगर श्रॉफ ने कमेंट कर कही ये बात

एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी फिटनेस और शानदार डांस मूव्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो धमाकेदार डांस करती दिख रही हैं। इस वीडियो को अभिनेत्री ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 02:51 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 02:51 PM (IST)
Disha Patani ने अंग्रेजी गाने पर किया धमाकेदार डांस, टाइगर श्रॉफ ने कमेंट कर कही ये बात
Disha Patani did dance on English song, Tiger Shroff commented and said this

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी फिटनेस और शानदार डांस मूव्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल होती रहती हैं। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो धमाकेदार डांस करती दिख रही हैं। इस वीडियो को अभिनेत्री ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

वीडियो में वो मस्टर्ड कलर का लूज हुडी और कलर फूल पैंट पहने कोरियोग्राफर अंकन सेन के साथ अंग्रेजी गाने पर शानदार डांस करती दिख रही हैं। दिशा का ये डांस उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो को अब तक साढ़े सात लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani)

वहीं बॉलीवुड कलाकार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अभिनेता टाइगर श्रॉफ, कृष्णा श्रॉफ और उनकी छोटी बहन खुशबू पाटनी ने वीडियो पर कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ की है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर अभिनेत्री दिशा पाटनी ने एक खास कैप्शन भी लिखा है।

वहीं उन्होंने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक सनकिस्ड तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो लैवेंडर कलर के क्रॉप टॉप के साथ स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं। फोटो में अभिनेत्री ने आंखों को अपने हाथ से ढक रखा है। लेकिन तस्वीर में उनकी मुस्कुराहट फैंस को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।

बात आगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्दी ही फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस तारा सुतारिया अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म साल 2014 में आई मोहित सूरी की एक्शन थ्रिलर मूवी 'एक विलेन' का सीक्वल है। फेमस डायरेक्ट एकता कपूर द्वारा निर्मित इस को मोहित सूरी निर्देशित कर रहे हैं। उन्हें आखिरी बार प्रुभ देवा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ में सलमान खान के साथ देखा गया था।

chat bot
आपका साथी