बिना गोली चलाए सबसे कुख्यात आतंकवादी को पकड़ने ही कहानी है इंडियाज मोस्ट वांटेड - राजकुमार

फिल्म इंडिया मोस्ट वांटेड में अर्जुन कपूर की अहम भूमिका है।

By Rahul soniEdited By: Publish:Mon, 10 Dec 2018 12:34 PM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 07:51 AM (IST)
बिना गोली चलाए सबसे कुख्यात आतंकवादी को पकड़ने ही कहानी है इंडियाज मोस्ट वांटेड - राजकुमार
बिना गोली चलाए सबसे कुख्यात आतंकवादी को पकड़ने ही कहानी है इंडियाज मोस्ट वांटेड - राजकुमार

मुंबईl फिल्म निर्देशक राजकुमार गुप्ता ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनकी आगामी फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड भारत के सबसे कुख्यात आतंकवादी को बिना एक भी गोली चलाए पकड़ने की कहानी हैl इस फिल्म में अर्जुन कपूर लीड रोल में नजर आएंगे।

इस बारे में आगे बताते हुए राजकुमार गुप्ता ने यह कहा कि यह फिल्म उनकी अब तक की सभी फिल्मों में से बहुत अलग है और इस फिल्म को उन्हें यहाँ तक लाने में करीब 2 से 3 साल लगे हैंl उन्होंने यह भी कहा कि यह फिल्म असल जीवन से प्रेरित हैl गौरतलब है कि इस फिल्म में अर्जुन कपूर की मुख्य भूमिका हैl इस बारे में बताते हुए राजकुमार गुप्ता कहते हैं, 'मेरी सभी फिल्में जिन्हें मैं करता हूं मेरे दिल के करीब होती हैंl लेकिन इंडिया मोस्ट वांटेड थोड़ी अलग फिल्म हैl इस फिल्म को साथ में लाने में मुझे करीब दो-तीन साल लगे साथ लाने मेंl यह असल जीवन से प्रेरित हैl फिल्म का टाइटल ही यह बताता है कि भारत का सबसे बड़ा आतंकवादी बिना गोली चलाये कैसे पकड़ा गयाl यह असल जीवन से प्रेरित हैl इससे ज्यादा मैं अभी बता नहीं सकताl इस फिल्म में अर्जुन कपूर की मुख्य भूमिका हैl मैंने और फॉक्स स्टार ने इसे मिलकर बनाया हैl'

हाल ही में अर्जुन कपूर को चेहरा छुपाकर निर्देशक आशुतोष गोवारिकर से मिलते हुए भी स्पॉट किया गया थाl दरअसल फिल्म पानीपत को आशुतोष ही डायरेक्ट कर रहे हैं और शायद इसी फिल्म के सिलसिले में अर्जुन आशुतोष से मिलने पहुंचे थे। लेकिन, उन्होंने अपना चेहरा इस तरह से क्यों छुपा रखा है यह बात सामने नहीं आई है। हो सकता है उन्होंने पानीपत के लिए कोई लुक टेस्ट दिया हो और वो नहीं चाहते हों कि उनका यह लुक मीडिया के सामने आये। आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत में अर्जुन कपूर के अलावा संजय दत्त, कृति सनोन और पद्मिनी कोल्हापुरे जैसे कलाकार हैं। 

यह भी पढ़ें: तैमूर ने जीता मेडल, स्पोर्ट्स डे के मौके पर मॉम करीना के गाइडेंस में खूब खेले, देखें 10 तस्वीरें

यह भी पढ़ें: अंबानी शादी Update: हॉलीवुड स्टार बियोंसे पहुंची उदयपुर, सितारों का भारी जमावड़ा

chat bot
आपका साथी