Sushant Singh Rajput को मिस रहे हैं मुकेश छाबड़ा, शेयर किया BTS वीडियो, बताया कैसे की थी आखिरी फिल्म की तैयारी
सुशांत की आखिरी फिल्म के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को फिर उनकी याद सता रही है। उन्होंने एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद आप खुद को इमोशनल होने से रोक नहीं पाएंगे।
नई दिल्ली, जेएनएन। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत एक ऐसे स्टार थे जिनकी एक मुस्कान पर लोग फिदा हो जाते थे। जिस वक्त उनके सुसाइड की खबर सामने आई थी न सिर्फ उनकी फैमिली बल्कि उनके फैंस बुरी तरह से सदमे में आ गए थे। कुछ वक्त तक किसी को इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा था कि उनका चहेता सुशांत सिंह अब इस दुनिया में नहीं हैं। इस केस में लगातार नए खुलासों ने सभी को चौंका दिया है।
वहीं अब ये केस सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इस बात की जानकारी दी है। इसी बीच सुशांत की आखिरी फिल्म के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को फिर उनकी याद सता रही है। सुशांत को याद कर मुकेश छाबड़ा ने एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद आप खुद को इमोशनल होने से रोक नहीं पाएंगे। View this post on Instagram A post shared by Mukesh Chhabra CSA (@castingchhabra) on Aug 4, 2020 at 10:25am PDT
सुशांत सिंह ने डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के साथ पहली फिल्म 'काय पो छे!' की थी। इस फिल्म में सुशांत की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। वहीं सुशांत ने एक बार फिर मुकेश छाबड़ा के साथ फिल्म 'दिल बेचारा' में काम किया था। ये सुशांत की आखिरी फिल्म थी। इस फिल्म के साथ एक्टर के फैंस की काफी भावनाएं जुड़ी हुई हैं। मुकेश लगातार सुशांत को याद सोशल मीडिया पर पोस्ट करते नजर आ रहे हैं। वहीं अब उन्होंने एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने दिखाया, कैसे सुशांत अपनी कास्ट के साथ फिल्म के लिए तैयारी कर रहे हैं।
बता दें कि मुकेश छाबड़ा ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर की हैं, उसमें सुशांत अपने अंदाज में फिल्म के डायलॉग्स की तैयारी कर रहे हैं। इसमें उनके साथ फिल्म की लीड एक्ट्रेस संजना संघी और पूरी टीम नजर आ रही है। सुशांत के हाथ में पेपर है और वह संजना को कुछ समझा रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए मुकेश ने लिखा, 'रीडिंग #Workshop #BTS।' इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अबतक इसे लाखों बार देखा जा चुका है।
Photo Credit- Mukesh Chhabra Instagram