Ranu Mandal Songs: एक बार फिर खबरों में रानू मंडल, इस फिल्म में गा रही हैं गाने

Ranu Mandal Songs एक्ट्रेस और रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया जल्द ही फिल्म में दिखाई देने वाली हैं। दीपिका इन दिनों फिल्म की वजह से सुर्खियों में हैं जो सरोजनी नायडू के जीवन पर आधारित है।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Tue, 10 Nov 2020 05:38 PM (IST) Updated:Tue, 10 Nov 2020 05:38 PM (IST)
Ranu Mandal Songs: एक बार फिर खबरों में रानू मंडल, इस फिल्म में गा रही हैं गाने
सोशल मीडिया सेंसेशन और सिंगर रानू मंडल (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस और रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया जल्द ही फिल्म में दिखाई देने वाली हैं। दीपिका इन दिनों फिल्म की वजह से सुर्खियों में हैं। यह फिल्म स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वालीं सरोजनी नायडू के जीवन पर आधारित है। इस बायोपिक की वजह से सोशल मीडिया से खास नाम कमाने वाली सिंगर रानू मंडल भी खबरों में हैं। दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म के बारे में जानकारी दी है और बताया है कि इस फिल्म के गाने रानू मंडल गा रही हैं।

दीपिका ने रानू मंडल का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रानू मंडल भी बता रही हैं कि वो धीरज मिश्रा की फिल्म सरोजिनी से जुड़ रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वो इस फिल्म के गाने गाएंगी और लोग उन्हें पहले की तरह प्यार देते रहेंगे। साथ ही दीपिका ने वीडियो के साथ लिखा है- मेरी मूवी...सरोजिनी...धीरज मिश्रा द्वारा लिखे गए गाने रानू मंडल गा रही हैं।

My movie ....Sarojini ...written by Dhiraj Mishra songs to be sung by ranu Mandal @DhirajM61408582 pic.twitter.com/a6TpbrfT7G

— Dipika Chikhlia Topiwala (@ChikhliaDipika) November 10, 2020

बता दें कि एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया एक 'गालिब' नाम की फिल्म में भी नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म में दीपिका प्रमुख किरदार में हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है और यह फिल्म भारतीय संसद पर हुए हमले को लेकर है।इस मूवी में दीपिका के अलावा निखिल पिटाले भी हैं। दीपिका गालिब की मां का किरदार निभा रही हैं। उनके किरदार का नाम शबाना है।

वहीं, एक्ट्रेस कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन में हुए रामायण के दोबारा प्रसारण के बाद से खबरों में हैं। उस दौरान रामायण में काम करने वाले एक्टर्स की काफी चर्चा हुई थी। इसके बाद दीपिका की पर्सनल लाइफ और रामायण की शूटिंग के दौरान हुए किस्से भी सामने आए थे, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया था। वहीं, रानू मंडल अपने गाने की वजह से काफी सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हुई और फिर उन्होंने हिमेश रेशमिया की फिल्मों में गाने भी गाए थे।  

chat bot
आपका साथी