Dil Hai Deewana Released: अर्जुन कपूर और रकुलप्रीत सिंह का गाना हुआ रिलीज, वायरल हुआ वीडियो

अर्जुन कपूर और रकुलप्रीत सिंह की गाने में शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही हैl दोनों गाने पर जमकर ठुमके लगा रहे हैंl रकुलप्रीत सिंह और अर्जुन कपूर दोनों पहली बार साथ आए हैंl इस गाने को तनिष्क बागची ने बनाया हैl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 03:35 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 03:51 PM (IST)
Dil Hai Deewana Released: अर्जुन कपूर और रकुलप्रीत सिंह का गाना हुआ रिलीज, वायरल हुआ वीडियो
अर्जुन कपूर और रकुलप्रीत सिंह के गाने का निर्देशन राधिका राव और विनय सप्रू ने किया हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl अर्जुन कपूर और रकुलप्रीत सिंह का गाना 'दिल है दीवाना' रिलीज कर दिया गया हैl यह गाना यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा हैl इसे दर्शन रावल और जारा खान ने गाया हैl यह दोनों का पहला गाना हैl वहीं तनिष्क बागची ने इस गाने का संगीत दिया हैl अर्जुन कपूर और रकुलप्रीत सिंह के गाने 'दिल है दीवाना' का निर्देशन राधिका राव और विनय सप्रू ने किया हैl

गाने में अर्जुन कपूर और रकुलप्रीत सिंह की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही हैl दोनों गाने पर जमकर ठुमके लगा रहे हैंl रकुलप्रीत सिंह और अर्जुन कपूर दोनों पहली बार साथ आए हैंl इस गाने को तनिष्क बागची ने बनाया हैl दिल है दीवाना एक पार्टी सॉन्ग हैl इस गाने के बारे में बताते हुए अर्जुन कपूर ने कहा, 'रकुलप्रीत सिंह के साथ जब मैं शूट कर रहा थाl तब मुझे काफी मजा आयाl दिल है दीवाना एक मजेदार गाना हैl इसे राधिका और विनय ने बहुत अच्छे से बनाया हैl भूषण कुमार हमेशा ही शानदार म्यूजिक देने के लिए जाने जाते हैं और 'दिल है दीवाना' लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देगाl'

वहीं रकुलप्रीत सिंह ने कहा, 'दिल है दीवाना में मैं अर्जुन कपूर के साथ काम कर रही हूंl इसने हमें मौका दिया कि हम साथ काम कर सकेl यह गाना बहुत ही अच्छा है और इसे फिल्माने में बड़ा मजा आयाl' अर्जुन कपूर और रकुलप्रीत सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैl

अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैंl दोनों की केमेस्ट्री देखने लायक हैl दोनों कई अवसर पर साथ नजर आए हैंl अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के साथ जल्द शादी कर सकते हैंl हालांकि अभी तक शादी की डेट की घोषणा नहीं की गई है। दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया हैl दोनों की कई तस्वीरें भी वायरल हो चुकी हैl

chat bot
आपका साथी