Diego Maradona Passes Away: फुटबॉल लीजेंड के निधन से बॉलीवुड में शोक, शाह रुख़ ख़ान ने कहा- 'फुटबॉल को बनाया ख़ूबसूरत'

डिएगो माराडोना के निधन से दुनियाभर में उनके फैंस का दिल टूट गया है। बॉलीवुड में भी डिएगो के फैंस की लम्बी कतार है और वो सभी उनके निधन से शोक में डूबे हैं। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने डिएगो माराडोना को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 10:57 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 10:22 AM (IST)
Diego Maradona Passes Away: फुटबॉल लीजेंड के निधन से बॉलीवुड में शोक, शाह रुख़ ख़ान ने कहा- 'फुटबॉल को बनाया ख़ूबसूरत'
बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने डिएगो माराडोना को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। फोटो- मिड-डे

नई दिल्ली, जेएनएन। 2020 में मनहूस ख़बरें रुकने का नाम नहीं ले रहीं। यह साल कई दिग्गजों को पहले ही निगल चुका है, अब अर्जेंटीना के लीजेंड्री  फुटबॉलर डिएगो माराडोना को भी अपने साथ ले गया। 60 साल की उम्र में डिएगो माराडोना का हार्ट अटैक से निधन हो गया। इस ख़बर से दुनियाभर में उनके करोड़ों फैंस का दिल टूट गया है। बॉलीवुड में भी डिएगो के फैंस की लम्बी कतार है और वो सभी उनके निधन से शोक में डूबे हैं। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने डिएगो माराडोना को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

स्कूल-कॉलेज टाइम में खेलों के शौकीन शाह रुख़ ख़ान ने माराडोना को याद करते हुए लिखा कि माराडोना ने फुटबॉल को एक ख़ूबसूरत खेल बनाया। उन्हें बहुत याद किया जाएगा। शाह रुख़ ने आगे लिखा कि आप उस दुनिया को भी वैसे ही एंटरटेन करें, जैसे इस दुनिया को किया। 

खेलों में गहरी दिलचस्पी रखने वाले अभिषेक बच्चन फुटबॉल के ज़बरदस्त फैन हैं। अभिषेक ने माराडोना को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- आरआईपी लीजेंड। इसके साथ उन्होंने हैशटैग GOAT लिखा है यानी Greatest Of All Time. रितेश देशमुख ने माराडोना की एक फोटो शेयर की, जिसमें लीजेंड मिट्टी में सने दिख रहे हैं। इसके साथ लिखा- यह तस्वीर सब कुछ रह रही है।

कुणाल कपूर ने लिखा- जब हम बड़े हो रहे थे तो किसी भी खेल में हर कोई जर्सी नम्बर 10 के लिए लड़ता था। और, मैं जानता हूं कि हर किसी के कमरे में उनका पोस्टर हुआ करता था। माराडोना का ऐसा करिश्मा और असर था। रणवीर सिंह ने माराडोना की तस्वीर शेयर करके टूटे हुए दिल की इमोजी बनायी। रणवीर ख़ुद कबीर सिंह की फ़िल्म 83 में लीजेंडरी क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। 

शेखर कपूर ने लिखा- आरआईपी माराडोना। पेले के बाद फुटबॉल की दुनिया का महानतम जीनियस। मधुर भंडारकर ने लिखा- फुटबॉल ने अपने सबसे महान आइकॉन में से एक खो दिया। वाकई लीजेंड। 

निमृत कौर ने लिखा- लीजेंड की विरासत अमर रहे। ईशा देओल ने माराडोना को अपनी प्रेरणा बताते हुए श्रद्धांजलि दी। अनुराग कश्यप ने टूटे हुए दिल की इमोजी बनाकर अपना दुख व्यक्त किया। डायरेक्टर अनिल शर्मा ने लिखा कि लोग उनके लिए फुटबॉल देखा करते थे। उनसे बड़ा कोई नहीं।

Diego Maradona....you made football even more beautiful. You will be sorely missed and may you entertain and enthral heaven as you did this world. RIP.... pic.twitter.com/PlR2Laxfj2

— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 25, 2020

#RIPMaradona legend! #GOAT— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) November 25, 2020

This image says it all. GOAT #Maradona Rest In Glory .... pic.twitter.com/1FQSvN3tVD— Riteish Deshmukh (@Riteishd) November 25, 2020

When we were growing up, everyone fought for jersey #10 in any sport we played. And everyone I knew had a poster of him, in their room. Such was the magic and influence of #Maradona 💔💔#GOAT #LEGEND— Kunal Kapoor (@kapoorkkunal) November 25, 2020

RIP Maradona .. the greatest genius in football after Pele ..— Shekhar Kapur (@shekharkapur) November 25, 2020

Football has lost one of its greatest icons. A true legend. ⚽️ 🙏

RIP #diegomaradona 🙏 pic.twitter.com/0iyRJ9GDSB— Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) November 25, 2020

Greatest player of football .. people use to watch football for him .. no body bigger than him .. #ripmaradona— Anil Sharma (@Anilsharma_dir) November 25, 2020

Been on my watch list forever but finally watched it today truely a worthy entry for the #oscars2021 entry #Jallikattu 👍👏👏— goldie behl (@GOLDIEBEHL) November 25, 2020

Long live the legend and his legacy... #RIPMaradona #ForeverGolden— Nimrat Kaur (@NimratOfficial) November 25, 2020

 

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

💔 https://t.co/ZBbWUgKOWr" rel="nofollow— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) November 25, 2020

#RIPMaradona a true legend & you were my inspiration to play football! pic.twitter.com/FEqw1B72at— Esha Deol (@Esha_Deol) November 25, 2020

I have known the game of football because of you......As a child I have always wanted to be Maradona.... but There can never be another you.....Your game will be missed..... #RIPMaradona ⚽️— Sidharth Shukla (@sidharth_shukla) November 25, 2020

What a player ! Inspired so many in my generation - full of heart, fighter and talent of legendary proportions #Maradona RIP— rahul dholakia (@rahuldholakia) November 25, 2020

RIP Legend 🙏🙏 https://t.co/uu8KxqHG16" rel="nofollow— Anup Soni (@soniiannup) November 25, 2020

यह भी देखें: स्टार फुटबॉलर डिएगो माराडोना का हार्ट अटैक से निधन
chat bot
आपका साथी