Deepika Padukone ने 'वाथी कमिंग' गाने पर बनाया BTS वीडियो, जमकर हो रहा है वायरल

दीपिका पादुकोण के फैंस ने उनसे मांग की है कि उन्हें अभिनेता विजय के साथ काम करना चाहिए। एक फैन ने लिखा है क्या विजय और दीपिका साथ काम कर सकते हैं? वही एक फैन ने लिखा है मुझे बैकग्राउंड म्यूजिक काफी पसंद आया।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 11:33 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 11:33 PM (IST)
Deepika Padukone ने 'वाथी कमिंग' गाने पर बनाया BTS वीडियो, जमकर हो रहा है वायरल
Deepika Padukone Vaathi Coming video actress shares BTS video on actor Vijay song hone viral.

नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने अभिनय और दमदार डांस के लिए लोकप्रिय है। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है। वह अपने फैंस से इसके माध्यम से जुड़ी रहती हैं। दीपिका पादुकोण ने अब सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो तमिल फिल्मों के अभिनेता विजय की फिल्म मास्टर के गाने वाथी कमिंग पर बना हुआ है।

दरअसल यह गाना बहुत लोकप्रिय हुआ है। इसके चलते कई लोग इस पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। अब दीपिका पादुकोण ने भी ऐसे ही किया है। हालांकि उन्होंने इसे अपना टच दिया है।

वीडियो में दीपिका पादुकोण को चलते हुए देखा जा सकता है। इसमें उनके कई अंदाज़ नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वीडियो में वह कई मौकों पर अलग-अलग जगहों पर चलती हुई नजर आ रही है। इन्हें मिलाकर गाने पर एक नया वीडियो बनाया गया है। दीपिका ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'बीटीएस का बीटीएस' वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

दीपिका पादुकोण के फैंस ने उनसे मांग की है कि उन्हें अभिनेता विजय के साथ काम करना चाहिए। एक फैन ने लिखा है, 'क्या विजय और दीपिका साथ काम कर सकते हैं?' वही एक फैन ने लिखा है, 'मुझे बैकग्राउंड म्यूजिक काफी पसंद आया।' वाथी कमिंग का म्यूजिक वीडियो इस वर्ष जनवरी में रिलीज हुआ है। इस गाने को अनिरुद्ध रविचंदर ने बनाया है। इसके पहले भी जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक वीडियो बनाया था जो कि काफी पसंद किया गया था।

दीपिका पादुकोण फिल्म अभिनेत्री हैं। वह कई फिल्मों में नजर आने वाली है। इनमें ऋतिक रोशन और शाहरुख खान जैसे अभिनेता शामिल है। दीपिका पादुकोण ने अभिनेता रणवीर सिंह से शादी रचाई है। इसके चलते दोनों कई मौकों पर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आते हैं।

chat bot
आपका साथी