दीपिका पादुकोण संग रोमांस करते नज़र आएंगे गली बॉय फेम एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी

बॉलीवुड डायरेक्टर शकुन बत्रा जल्द ही एक रोमांटिक फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसके लिए उन्होंने दीपिका पादुकोण के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी को कास्ट किया है।

By Ifat QureshiEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 12:44 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 12:44 PM (IST)
दीपिका पादुकोण संग रोमांस करते नज़र आएंगे गली बॉय फेम एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी
दीपिका पादुकोण संग रोमांस करते नज़र आएंगे गली बॉय फेम एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी

 नई दिल्ली, जेएनएन। एक मैं और एक तू और कपूर एंड संस जैसी बेहतरीन फिल्में बनाने के बाद बॉलीवुड डायरेक्टर शकुन मेहता जल्द ही एक रोमांटिक फिल्म पर काम शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म गली बॉय फेम एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी रोमांस करते नज़र आने वाले हैं। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म होगी।

हाल ही में आई मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार शकुन बत्रा एक रोमांटिक लव स्टोरी बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म को मॉर्डन वर्ल्ड के रिलेशनशिप और लोगों पर बनाया जाएगा। इस फिल्म में शकुन एक नए चेहरे को कास्ट करना चाहते थे मगर आखिरी में उन्होंने गली बॉय में एमसी शेर की भूमिका निभा चुके सिद्धांत को फाइनल कर लिया है।

 

View this post on Instagram

Sawan ka mahina pawan kare सोर... Lekin bacche na khelein toh ho jayengey बोर। . . Picture by @gautam0099

A post shared by Siddhant Chaturvedi (@siddhantchaturvedi) on Mar 28, 2019 at 7:51am PDT

इस फिल्म में दीपिका और सिद्धांत के अलावा एक और कपल नज़र आएगा जिसकी कास्टिंग अभी पूरी नहीं हुई है। इस फिल्म की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि मार्च 2020 तक इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: Panipat Box Office Collection Day 1: संजय दत्त और अर्जुन कपूर की फिल्म नहीं उतरी उम्मीदों पर खरी, पहले दिन हुई सिर्फ इतनी कमाई

Loading…

आपको बता दें कि 14 फरवरी 2019 में  रिलीज़ हुई जोया अख्तर द्वारा निर्देशित फिल्म गली बॉय ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नज़र आए थे। सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिल्म गली बॉय से अपना बॉलीवुड डेब्यू करते हुए अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया था। शायद यही कारण है कि सपोर्टिंग रोल करे तुरंत बाद सिद्धांत अपनी अगली फिल्म में दीपिका संग रोमांस करने वाले हैं। इसके अलावा दीपिका रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में भी नज़र आएंगी।

 

View this post on Instagram

🌺 @gauriandnainika 👗 @shaleenanathani 💄 @sandhyashekar 💇🏻‍♀️ @georgiougabriel

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on Mar 19, 2019 at 2:16pm PDT

दीपिका पादुकोण आखिरी बार फिल्म पद्मावत में नज़र आई थीं जिसके बाद इस साल बड़े पर्दे पर उनकी कोई भी फिल्म रिलीज़ नहीं हुई है। दीपिका साल की शुरुआत में ही 20 जनवरी को अपने फैंस के लिए फिल्म छपाक लेकर आ रही हैं। मेघना गुलज़ार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एसिड अटैक अर्वाइवल लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी दिखाई जाने वाली है।

chat bot
आपका साथी