दीपिका ने पति रणवीर के बारे में खोली है ऐसी पोल, सुन कर रणवीर भी शर्मा जायेंगे

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने पिछले साल इटली में 14 नवंबर को शादी की थी। इसके बाद बैंगलुरु और मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन किया गया था।

By Rahul soniEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 10:41 AM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 07:59 AM (IST)
दीपिका ने पति रणवीर के बारे में खोली है ऐसी पोल, सुन कर रणवीर भी शर्मा जायेंगे
दीपिका ने पति रणवीर के बारे में खोली है ऐसी पोल, सुन कर रणवीर भी शर्मा जायेंगे

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने पिछले साल 14 नवंबर को शादी इटली में शादी की थी। दोनों पति पत्नी बने और उस वक्त से ही दोनों एक दूसरे की तारीफ हर वक्त करते रहते हैं. लेकिन इस बार दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से जुड़े कुछ ऐसी पोल खोली है, जिन्हें सुन कर आप हैरान हो सकते हैं.

जी हां, हाल ही में एक अवार्ड शो के दौरान जब दीपिका शामिल हुईं तो उनसे होस्ट ने रणवीर सिंह के बारे में कई सवाल पूछे. ऐसे में दीपिका ने कई दिलचस्प जवाब दिये हैं. दीपिका पादुकोण से रणवीर सिंह के ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में बातचीत की गयी तो उन्होंने कहा कि उनके पति यानि कि रणवीर सिंह उनसे अधिक समय लेते हैं तैयार होने में. यही नहीं वह नहाने में भी दीपिका से अधिक समय लेते हैं. दीपिका ने तो यहां तक कह दिया कि वह बिस्तर पर सोने के लिए आने में भी काफी वक्त लगाते हैं. इसके बाद जब ऑडियंस में बैठे लोग हंंसने लगे तो दीपिका ने कहा कि मैंने कहा कि वह बिस्तर पर सोने में वक्त लगाते हैं.

बता दें कि दीपिका और रणवीर एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं और जब भी मौका मिलता है, दोनों एक दूसरे के साथ समय बिताते हैं. दीपिका ने स्वीकारा है कि वह रणवीर सिंह की टी शर्ट वगैरह उनके वार्डरॉब से लेकर कभी-कभी पहन लेती हैं और उन्हें इस काम में बहुत ही अधिक मजा आता है. यही नहीं रणवीर ने बताया है कि दीपिका उनके लिए सबसे स्वादिष्ट रसम और चावल पकाती हैं और उन्हें उसे खाकर बहुत मजा आता है.

यह भी पढ़ें: नेहा कक्कड़ एक बार फिर खबरों में, ड्रेस को लेकर किया जा रहा सोशल मीडिया पर ट्रोल

बताते चलें कि, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने पिछले साल इटली में 14 नवंबर को शादी की थी। इसके बाद बैंगलुरु और मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन किया गया था। शादी के बाद अभी तक रणवीर की दो फिल्में सिंबा और गली बॉय रिलीज हो चुकी हैं जो दर्शकों को पसंद भी आ रही है। वही दीपिका फिल्म छपाक के जरिए प्रोड्क्शन करने जा रही हैं। 

chat bot
आपका साथी