दीपिका पादुकोण ने शेयर किया ये 'Kiss Video', 66 लाख से ज्यादा बार देखा गया
Deepika Padukone And Ranveer Singh Kiss Photo दीपिका पादुकोण ने एक फोटो शेयर की है जिसमें वो रणवीर सिंह के किस करती नज़र आ रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल में से एक हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के बीच की स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग के सबूत भी मिलते रहते हैं, जो बताते हैं कि दोनों एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं। फिलहाल, लॉकडाउन में दोनों घर पर हैं और एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। कपल की ओर से सोशल मीडिया पर दिए जाने वाले अपडेट्स से पता चलता है कि दोनों इस टाइम का मजा ले रहे हैं। पहले अपने पति रणवीर के लिए अलग अलग डिशेज बनाने की तस्वीरों के बाद दीपिका ने रणवीर के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है।
इस फोटो में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह के किस कर रही हैं। कपल की रोमांटिक फोटो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है और लोग लगातार कपल की तारीफ कर रहे हैं। इस फोटो में रणबीर आंख बंद करके बैठे हैं और दीपिका उनके गाल पर किस कर रही हैं। दीपिका ने इस रोमांटिक पल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'दुनिया का सबसे स्क्वीजेबल फेस.. क्यूटी रणवीर सिंह।' दरअसल, दीपिका ने इस एक फोटो का ही वीडियो बनाया है। अभी तक इस वीडियो को 66 लाख से भी ज्यादा देखा जा चुका है।
View this post on Instagram World’s Most Squishable Face!!!🌈 #cutie @ranveersingh A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on May 24, 2020 at 6:23am PDT
अभी दीपिका पादुकोण और रणवीर लॉकडाउन में मुंबई वाले घर में हैं। दीपिका इंस्टाग्राम पर अपने लॉकडाउन की अपडेट दे रही हैं और तस्वीरें शेयर कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वो अभी क्या क्या कुक कर रही हैं और कैसे उनका लॉकडाउन का टाइम बीत रहा है। इससे पहले उन्होंने रणवीर सिंह की एक फोटो शेयर की थी, जिसमें रणवीर सिंह सो रहे हैं और एक्ट्रेस ने उनके फॉरहेड पर Husband लिखा स्टिकर लगा हुआ है।
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on Apr 2, 2020 at 3:35am PDT
रणवीर ने भी अपनी फोटो पर कमेंट किया है। एक्टर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'Marie Kondo ki bacchi.. मैं तुझे देख लूंगा'। बता दें कि दोनों की फिल्म 83 जल्द ही रिलीज होने वाली है, जिसे लॉकडाउन की वजह से आगे बढ़ा दिया गया है। यह फिल्म क्रिकेट वर्ल्ड कप 1983 पर आधारित है, जिसमें रणवीर सिंह कपिल देव और दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी के किरदार में नज़र आएंगी।